सेहत के लिए फायदेमंद है सेब लेकिन गलत समय पर खाने से होगा नुकसान, जानिए कब खाएं
सेहत के लिए सेब काफी फायदेमंद माना जाता है। कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि जो लोग रोजाना एक सेब खाते हैं उनके शरीर से बीमारियां दूर रहती हैं। ये एक ऐसा फल है जो पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर माना जाता है। वैसे तो इसे खाने के कई फायदे हैं, लेकिन जब आप इसे गलत समय पर खाते हैं तो इससे खूब नुकसान हो सकता है। इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं सेब खाने का सही समय और किस समय पर सेब नहीं खाना चाहिए।
कब खाएं सेब
आयुर्वेद के अनुसार सेब खाने का सही समय खाली पेट नहीं है। माना जाता है कि जब आप खाली पेट सेब खाते हैं तो आपको कब्ज और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। नाश्ते के एक घंटे बाद या दोपहर के खाने के एक घंटे बाद सेब खाने की सलाह दी जाती है।
इस समय भूलकर भी ना खाएं
शाम के समय जैसे ही पाचन एसिड का स्तर कम होता है, पाचन की प्रक्रिया स्लो हो जाती है। ऐसे में अगर आप शाम 6 बजे के बाद सेब खा रहे हैं तो आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं इसकी वजह से नींद आने में परेशानी भी हो सकती है।
किस तरह खाएं सेब
सेब को डायट में शामिल करने के कई तरीके हैं। बस ध्यान रखें कि सेब का छिलका कभी न हटाएं क्योंकि इसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा सेब के पैक जूस से बचें, इसमें शक्कर होती है, जो सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती।
Leave A Comment