पेट में गैस की समस्या से हैं परेशान? दूर करने के लिए खाएं ये 5 फूड्स, मिलेगा आराम
पेट में गैस की समस्या होने पर व्यक्ति को खाने पीने में परेशानी होती है। गैस रहने से पेट में भारीपन लगने के साथ, पेट फूला हुआ और कई बार जी मिचलाने की समस्या भी हो जाती हैं। ऐसे में पेट की गैस को कम करने के लिए डाइट में कई तरह के फूड्स को शामिल किया जा सकता है। आज जानते हैं इन फूड्स के बारे में।
अदरक
अदरक शरीर के लिए फायदेमंद होती है। अदरक में जिंगिबैन नामक एक पाचन एंजाइम होता है, जो शरीर को प्रोटीन को तोडऩे में मदद करता है। यह पेट पर पर दबाव कम करके ऐंठन और सूजन को कम करके पाचन तंत्र को हेल्दी रखता हैं। अदरक का सेवन करने के लिए भोजन से पहले या बाद में अदरक की चाय पी जा सकती हैं। यह चाय आंतों को भी हेल्दी रखती है।
सौंफ
सौंफ पेट की गैस को कम करने के साथ सूजन को भी दूर करती है। सौंफ में एनेथोल, फेनचोन और एस्ट्रैगोल गुण पाए जाते हैं, जो आंतों की मांसपेशियों को आराम देते हैं और फंसी हुई गैस को बाहर निकलने देते हैं। सौंफ पेट में गैस के उत्पादन को भी कम कर सकती है। खाने के बाद सौंफ का सेवन करने से खाना ठीक से पचता है।
केला
केला में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। इस कारण यह पेट में गैस की समस्या को कम करता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और पेट की सूजन को कम करता है। पेट में गैस होने पर डाइट में केले को शामिल करें। यह पेट खराब की समस्या में भी फायदेमंद होता है।
नींबू
नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड खाने को पचाने के साथ पेट में गैस की समस्या को दूर करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र हेल्दी रहने के साथ खाना भी ठीक से पचता है। नींबू में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी। इसको हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर इसका सेवन करें।
दही
दही पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें सोडियम, कार्बोहाइड्रेट,फाइबर और प्रोटीन पाया जाता हैं, जो शरीर को हेल्दी रखता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन-तंत्र को हेल्दी रखते हैं और पेट की सूजन को भी कम करते हैं। दही में फल डालकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।
गैस को कम करने के लिए इन फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
Leave A Comment