रूइबोस चाय में छिपा है कई बीमारियों का इलाज
रूइबोस चाय कई बीमारियों के इलाज के लिए पी जाती है। ये बेहतर एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत है जो पाचनतंत्र प्रणाली को ठीक रखती है।
पिछले कुछ सालों से रूइबोस चाय ने लोगों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। इसकी एक बड़ी वजह यह है यह हर्बल चाय स्वास्थ्य को बेहतर करने में महति भूमिका अदा करता है। रूइबोस चाय हालांकि मूलत: दक्षिण अफ्रीका के केप आफ गुड होप से सम्बंधित है। इसमें इस्तेमाल होने वाली जड़ी बूटी महज केप आफ गुड होप के स्लोप में ही पायी जाती है। यहां के स्थानीय लोग रूइबोस चाय सैकड़ों सालों से पी रहे हैं। इसका बाजारीकरण होना सन् 1904 से ही शुरु हो गया है। मौजूदा समय में इस चाय की ख्याति देश विदेश में फैल रही है। भारत भी इसकी ख्याति से अछूता नहीं रह सका। इस चाय का हल्का और सुगंधित स्वाद है। विशेषज्ञों के मुताबिक बीमार पडऩे पर यह चाय पीना स्वास्थ्यवर्धक होता है।
रूइबोस चाय न सिर्फ भारत में ख्याति प्राप्त कर रहा है बल्कि जापान, जर्मनी, हालैंड और इंग्लैंड भी इसके फायदों से अनछुआ नहीं है। यह ग्रीन टी के मुकाबले 50 गुना ज्यादा बेहतर है। इसमें एंटीआक्सीडेंट बहुत ज्यादा हैं। यह एंटीआक्सीडेंट सेल्स के स्वास्थ्य को बेहतर करता है। यही नहीं कैंसर सम्बंधित लक्षणों को दूर भगाने में सहायक करता है। यह विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है। इसके अलावा इसमें टेनिन्स कम होता है परिणामस्वरूप पाचनतंत्र प्रणाली सुचारू रूप से काम करता है।
जो लोग अस्थमा, एक्जीमा, त्वचा सम्बंधी बीमारी आदि से परेशान हैं, उनके लिए रूइबोस चाय लाभकर है। इसके अलावा जो लोग हाइपरटेंशन के मरीज है, उनके लिए भी यह चाय किसी रामबाण इलाज की तरह है। रूइबोस चाय पोलीफेनल्स का बेहतरीन स्रोत हैं साथ ही इसमें एस्पेलेथीन और नोथोफेगिन भी मौजूद हैं। यही नहीं सामान्यत बुखार में भी रूइबोस चाय बेहतरीन विकल्प है। हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए रूइबोस चाय बेहतरीन विकल्प है। असल में रूइबोस चाय पीने से रक्तचाप को कम किया जा सकता है। रूइबोस चाय हड्डियों और दांत को स्वस्थ रखने के लिए उपयोगी है। इसमें कई किस्म के मिनरल पाए जाते हैं जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। रूइबोस चाय में मैंगनीज़, कैल्शियम और फ्लोरीड बहुतायत में पाया जाता है। परिणामस्वरूप रूइबोस चाय पीने से कमजोर हड्डियां, ज्वाइंट्स में दर्द आदि समस्याओं से आसानी से निपटा जा सकता है। रूइबोस चाय में एल्फा हाइड्रोक्सी एसिड और जिंक होता है। ये दोनों ही पौष्टिक तत्व हमारी त्वचा के लिए बेहतर होते हैं।
Leave A Comment