सिंघाड़ा खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे
सर्दियों के मौसमी फलों में सिंघाड़ा सबसे ज्यादा खाना पसंद किया जाता है। यह फल न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। लोग इसे कच्चा और उबालकर भी खाना पसंद करते हैं।
100 ग्राम सिंघाड़े में मौजूद पोषक तत्व -
कैलोरी - 97 kcal
कार्बोहाइड्रेट - 24 ग्राम
आहारीय फ़ाइबर - 3 ग्राम
प्रोटीन - 2 ग्राम
वसा - 0.1 ग्राम
विटामिन बी 6 - 0.12 मिलीग्राम
पोटैशियम - 584 मिलीग्राम
मैंगनीज - 0.2 मिलीग्राम
सिंघाड़ा खाने के हेल्थ बेनिफिट्स
कैलोरी में कम
सिंघाड़े में कैलोरी कम मात्रा में मौजूद होती है, जिस कारण यह वजन कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करना एक अच्छा विकल्प बन सकता है।
फाइबर का अच्छा स्रोत
सिंघाड़े को फाइबर का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
पोषक तत्वों से भरपूर
सिंघाड़ा पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें पोटेशियम और मैंगनीज जैसे आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट गुण
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सेल्स को नुकसान होने से बचाने में मदद कर सकता है।
हाइड्रेटेड रखे
सिंघाड़े में पानी की मात्रा ज्यादा होने के कारण, ये आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
ग्लूटेन-मुक्त
सिंघाड़ा स्वाभाविक रूप से ग्लूटेन-फ्री होता है, इसका उपयोग अक्सर ग्लूटेन-मुक्त आटा और स्नैक्स तैयार करने के लिए किया जाता है।
फेट में कम
सिंघाड़े में वसा बहुत कम होती है, जो दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है।
ब्लड प्रेशर में फायदेमंद
सिंघाड़े में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
पाचन स्वास्थ्य
सिंघाड़ा खाने से आपका पाचन स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इसमें मौजूद फाइबर स्वस्थ पाचन में मदद करता है।
अपनी डाइट में सिंघाड़ा कोई भी व्यक्ति शामिल कर सकता है, लेकिन जो लोग स्वस्थ वजन बनाए रखना चाहते हैं और अपने पाचन स्वास्थ्य को बेहतर रखना चाहते हैं उनके लिए ये एक बेहतर विकल्प है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
Leave A Comment