ब्रेकिंग न्यूज़

 काबुली चना है हाई बीपी के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद
  डॉक्टर के अनुसार ब्लड प्रेशर एक स्थिति है जिसके कारण व्यक्ति को हार्ट अटैक और स्ट्रोक होने का जोखिम बढ़ जाता है। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याए होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए एक्सपर्ट्स कहते हैं कि समय रहते आपको अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव कर हाई बीपी जैसी समस्याओं से बचाव कर लेना चाहिए। डाइट में काबुली चने को शामिल करने से हाई बीपी की समस्या को कम नियंत्रित करने में मदद मिलती है। आगे जानते हैं इसके फायदों के बारे में। 
 ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद है काबुली चना 
पोटेशियम से भरपूर
पोटेशियम एक महत्वपूर्ण मिनरल है जो ब्लड प्रेशर के लेवल को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह आपके शरीर में सोडियम के प्रभाव को संतुलित करने में मदद करता है। दरअसल, सोडियम की वजह से शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। एक कप पके हुए काबुली चने से आपको करीब 477 मिलीग्राम पोटेशियम मिलता है। 
 हाई फाइबर 
काबुली चने में फाइबर की मात्रा पाई जाती है। हाई फाइबर डाइट ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होती है। फाइबर के कारण मोटापा तेजी से कम होता है। साथ ही, नसों में जमा प्लाक कम होने में मदद मिलती है। इससे नसों की ब्लॉकेज खुल जाती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे हाई बीपी की समस्या में आराम मिलता है। 
 सोडियम की मात्रा कम होना
सोडिम को हाई बीपी का एक मुख्य कारण माना जाता है। प्रोसेस्ड फूड में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है। वहीं, काबुली चने में सोडियम की मात्रा कम होती है, जो शरीर में सोडियम के स्तर को कम करने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जा सकता है। 
 मैग्नीशियम का मुख्य स्रोत
मैग्नीशियम शरीर के लिए आवश्यक मिनरल होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह ब्लड वेसल्स (नसों) को आराम देने में मदद करता है। जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है। काबुली चने के एक कप में लगभग 48 मिलीग्राम मैग्नीशियम पाया जाता है। 
 हार्ट हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण 
काबुली चने न केवल ब्लड प्रेशर, बल्कि हार्ट हेल्थ के लिए भी आवश्यक माना जाता है। इसमें विटामिन सी और ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकता हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और शरीर की सूजन हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकते हैं।
 डाइट में कैसे करें शामिल 
-काबुली चने को आप दाल के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसके साथ रोटी या चावल खा सकते हैं। 
-उबले हुए काबुली चने का सेवन किया जा सकता है। इसमें थोड़ा सा मसाला डालकर इसका स्वाद बढ़ जाता है। 
-सलाद के साथ भी आप काबुली चने के मिक्स करके डाइट में शामिल कर सकते हैं। 
 जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है वह लाइफस्टाइल में भी बदलाव अवश्य करें। शराब व सिगरेट से दूरी बनाना बेहद जरूरी है। इसके अलावा, रोज सुबह करीब आधा घंटा योग व प्राणायाम करने से ब्लड प्रेशर की समस्या में आराम मिलता है। यदि, हाई बीपी की समस्या अधिक है, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english