क्या आपको भी दिनभर महसूस होती है थकान? तो इस तरह करें राजगिरा का सेवन
बहुत से लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है, कि वे रात में एक अच्छी नींद लेने के बाद भी काफी थकान महसूस करते हैं। ऐसा होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। अगर आपको कोई मेडिकल कंडीशन नहीं है और फिर भी दिनभर शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस करते हैं, तो इससे छुटकारा दिलाने में राजगिरा आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
थकान दूर करने के लिए राजगिरा के फायदे
राजगिरा को कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे चौलाई, रामदाना और अमारंथ। यह एक ग्लूटेन-फ्री अनाज है, जिसमें डाइट्री फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। राजगिरा के बीज और इसकी पत्तियां, दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जिससे यह शरीर को एनर्जी प्रदान करने में मदद करता है। जिन लोगों को थकान और कमजोरी महसूस होती है या किसी बीमारी से ठीक हो रहे हैं, उनके शरीर में ऊर्जा बढ़ाने और जल्द रिकवरी में यह बहुत मदद करता है।
थकान दूर करने के लिए राजगिरा का प्रयोग कैसे कर
थकान दूर करने के लिए आप राजगिरा के बीज और पत्तियों का सूप बनाकर पी सकते हैं। यह पचने में भारी होता है, लेकिन अगर आप अच्छी तरह पकाकर इसका सेवन करते हैं, तो यह आसानी से पचने योग्य बन सकता है। इसके लिए आप इसे पकाते समय जीरा, काली मिर्च और घी जैसी चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। इस तरह पकाकर खाने से इसे जल्द पचाने और अधिकतम लाभ पाने में मदद मिलेगी।
कभी-कभी थकान दूर करने के लिए राजगिरा का सेवन करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन यह सलाह दी जाती है कि आपको इसका सेवन नियमित नहीं करना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से शरीर में कफ दोष बढ़ता है। इसलिए हफ्ते में 2 बार सेवन करना ही पर्याप्त है।
Leave A Comment