ब्रेकिंग न्यूज़

 इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जरूर पिएं ये 5 हर्बल टी
  मौसम बदलने के कारण कई तरह की मौसमी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं। बहुत से लोग इस मौसम में काफी जल्दी बीमार होते हैं क्योंकि उनकी इम्यूनिटी काफी कमजोरी होती हैं। इस मौसम में अगर ठीक से देखभाल न कि जाएं, तो मौसमी बीमारियां आसानी से लग जाती हैं। अक्सर लोग बीमारियों से बचने के लिए कई तरह के पाउडर या दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन बार इनके सेवन से भी मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए हर्बल चाय का सेवन किया जा सकता हैं। यह चाय पीने से अंदरूनी गर्माहट मिलती हैं और शरीर भी स्वस्थ रहता हैं।  
 पुदीना चाय
बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पुदीना चाय का सेवन किया जा सकता हैं। पुदीना चाय पीने से मौसमी बीमारियों से बचाव होने के साथ तनाव कम करने में मदद मिलती है। यह चाय पीने से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता हैं। इस चाय को बनाने के लिए 2 कप पानी रखें। उसमें 5 से 8 पुदीना की पत्तियां डालकर और 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च डालकर 5 मिनट के लिए उबालें। जब पानी आधा रह जाएं, तो छानकर इसे पिएं। स्वाद के लिए इसमें शहद को भी मिलाया जा सकता है।
 अदरक की चाय
बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अदरक की चाय का सेवन किया जा सकता हैं। अदरक में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी, जुकाम और खांसी से बचाव करते हैं। अदरक की चाय बनाने के लिए 1 कप पानी में 1 चम्मच कद्दूकस की हुए अदरक को मिलाएं। अब पानी को अच्छे से उबलने के बाद इसें छानकर कप में डालें। इसमें 1 चम्मच नींबू का रस और शहद मिलाकर पिएं।
 हल्दी की चाय
बदलते मौसम में हेल्दी रहने के लिए हल्दी की चाय का सेवन भी किया जा सकता है। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर की सूजन को दूर करने के साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करते हैं। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को स्वस्थ रखते हैं। 1 कप पानी में 1/4 चम्मच हल्दी, 1 चुटकी काली मिर्च और 1 चुटकी दालचीनी पाउडर डालकर मिलाएं। अब इसे छानकर उपर से शहदल मिलाकर पिएं।
 ग्रीन टी
अगर आप भी बदलते मौसम में इम्यूनिटी को बढ़ाना चाहते हैं, तो डाइट में ग्रीन टी को अवश्य शामिल करें। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडे्टस इम्यूनिटी को मजबूत करके शरीर को स्वस्थ रखते हैं। इस चाय को पीने से वजन कंट्रोल में रहता है। दिन में 1 कप ग्रीन टी का सेवन किया जा सकता हैं।
 कैमोमाइल टी
बदलते मौसम में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए कैमोइल टी का सेवन किया जा सकता हैं। यह चाय पीने से सर्दी-जुकाम में राहत मिलने के साथ कई बीमारियों से राहत मिलती हैं। यह हर्बल चाय पाचन को हेल्दी रखने के साथ शरीर को स्वस्थ रखता हैं। 
 बदलते मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए यह हर्बल चाय पी जा सकती हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन चाय का सेवन करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english