डायबिटीज में रोज करें मुनगा के फल का सेवन, तेजी से घटेगा ब्लड शुगर
मुनगा, मोरिंगा, सहजन या ड्रमस्टिक ये सभी एक ही चीज के नाम। मुनगा प्रकृति से मिली बहुत अनमोल चीज है। इसका सेवन करने से शरीर को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। मुनगा की पत्तियों, फल, जड़, तने और फूल का सेवन कई गंभीर बीमारियों में रामबाण माना जाता है। शुगर या डायबिटीज से लेकर हाई कोलेस्ट्रॉल तक की समस्या को ठीक करने में सहजन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। मुनगा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर को कम करने में फायदा मिलता है।
डायबिटीज में सहजन खाने के फायदे
मुनगा को पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, प्रोटीन और खनिज शरीर को बीमारियों से बचाने और पोषण देने का काम करते हैं। न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट के रूप में भी सहजन का इस्तेमाल होता है। मुनगा में आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन बी 6 समेत राइबोफ्लेविन की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके अलावा मुनगा में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, जो ब्लड शुगर और वजन को भी कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं।"
डायबिटीज में कैसे करें मुनगा का सेवन?
मुनगा का नियमित रूप से सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को कई फायदे मिलते हैं। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है। साउथ इंडियन फूड्स में मुनगा का इस्तेमाल खूब किया जाता है। आप रोजाना मुनगा की सब्जी या इसके सूप का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा मुनगा की पत्ती और फूल का सेवन भी डायबिटीज में फायदेमंद होता है।
डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए डाइट में सब्जियां, फल और साबुत अनाज को शामिल करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा नियमित रूप से शारीरिक श्रम या व्यायाम करने वाले लोगों में भी डायबिटीज का खतरा कम रहता है। अगर आपको भी डायबिटीज के लक्षण दिखाई देते हैं तो सबसे पहले खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार करें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Leave A Comment