ब्रेकिंग न्यूज़

आंतों को नुकसान पहुंचाते हैं ये 4 फूड्स,

  आज की बदलती लाइफस्टाइल और खराब खान-पान की बढ़ती आदतों के कारण, कम उम्र से ही आंतें कमजोर होने लगती हैं और पेट से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। आंतों की सही देखभाल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है। अगर आपकी आंते कमजोर होंगी और सही से अपना काम नहीं करेंगी तो आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। कई ऐसे फूड आइटम्स हैं जो लोग स्वाद के चलते खा लेते हैं लेकिन इनका आंतों पर बुरा असर पड़ सकता है।  

आंतों के लिए नुकसानदायक फूड आइटम 
ब्रोकली  
आजकल ब्रोकली का इस्तेमाल कई तरह से खाने में किया जाता है। विटामिन C, फोलेट, और फाइबर से भरपूर ब्रोकली की गिनती सुपरफूड्स में होती है लेकिन इसे खाने से गैस और ब्लोटिंग की परेशानी बढ़ सकती है। कई लोग ब्रोकली को हल्का पकाकर पास्ता या सलाद में खाते हैं, जो आंतों को प्रभावित कर सकती है। जिन लोगों को अक्सर गैस की समस्या रहती है वह ब्रोकली के सेवन से बचें या इस सही मात्रा में और अच्छे से पकाकर खाएं। अगर आपकी आंतें पहले से कमजोर हैं तो ब्रोकली के सेवन से पहले आप डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
 कोल्ड ड्रिंक  
कोल्ड ड्रिंक पीना कई लोगों को पसंद होता है लेकिन यही कोल्ड ड्रिंक आपकी आंतों के हेल्थ को बिगाड़ सकती है। कोल्ड ड्रिंक के ज्यादा सेवन से पेट के अंदक का पीएच लेवल बिगड़ सकता है, जिससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। कोल्ड ड्रिंक पीने से गैस और सूजन की दिक्कत भी हो सकती है, जिसका असर आंतों पर भी पड़ता है।
 ज्यादा मात्रा में गेहूं  
फाइबर से भरपूर गेहूं के ज्यादा सेवन से भी आंतों की हेल्थ बिगड़ सकती है। गेहूं की ज्यादा रोटियां खाने से ब्लोटिंग, गैस और दर्द की समस्या हो सकती है। ज्यादा मात्रा में गेहूं के इस्तेमाल से ग्लूटेन संबंधित समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। इसलिए, ज्यादा गेहूं का सेवन करने से बचें और गेहूं के साथ अन्य हेल्दी अनाजों का सेवन भी करें। सर्दी के मौसम में आप गेहूं की रोटियों के साथ बाजरा की रोटी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 
 बींस 
अगर आपकी आंतें पहले से कमजोर हैं तो बींस का सेवन भी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं। बींस में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो आंतों की हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इसलिए, बींस को अधिक मात्रा में खाने से बचें और इसे पूरी तरह पकाकर ही खाएं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english