सुबह खाली पेट पिएं टमाटर का जूस, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
बहुत से लोग टमामटर का सूप पीना भी बहुत पसंद करते हैं। यह कैलोरी में कम होता है और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है। लेकिन क्या आपने कभी टमाटर के जूस का सेवन किया है? क्या आप जानते हैं अगर आप रोज सुबह खाली पेट एक कप गिलास टमाटर का रस पिएं, तो इससे आपकी सेहत को जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं? टमाटर का जूस कई जरूरी पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। साथ ही इसमें, लाइकोपीन, पोटेशियम, फोलेट और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व बहुत अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे मे विस्तार से बता रहे हैं....
-खाली पेट टमाटर का रस पीने के फायदे
-यह हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है।
-इसका सेवन करने से डायबिटीज रोगियों को ब्लड शुगर को रेगुलेट रखने में मदद मिल सकीत है।
-शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने से बचाता है।
-यह आपकी पाचन क्रिया में सुधार करता है और मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है।
-यह शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने और शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में मदद करता है।
-यह वजन घटाने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन वेट लॉस ड्रिंक है।
-सुबह इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जावान बनाने में मदद मिलती है।
-यह आपके पेट को आसानी से साफ करने, कब्ज दूर करने और बाउल मूवमेंट में सुधार करने में भी लाभकारी है।
-पेट में गैस और एसिडिटी से भी राहत दिलाता है।
टमाटर का जूस कैसे बनाएं रेसिपी
-इसके लिए आपको बस एक जूसर में कुछ ताजे टमाटर को अच्छी तरह धोकर, कुछ धनिया की पत्तियां और एक अदरक का टुकड़ा डालना हैं। जब इनका जूस निकल जाए, तो इसे छानकर पी सकते हैं। अंत में जूस में नींबू का रस जरूर मिलाएं।
यह भी रखें ध्यान
हमेशा ध्यान रखें कि खाली पेट टमाटर का जूस बहुत अधिक मात्रा में न पिएं। सिर्फ एक कप जूस आपके लिए पर्याप्त है। क्योंकि अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से कुछ दुष्प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं जैसे, मतली और ऐंठन, सीने में जलन और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, डिहाइड्रेशन आदि।
Leave A Comment