ब्रेकिंग न्यूज़

  छेना का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये खास फायदे
 त्योहारों के सीजन में बाजार में मिलने वाले  पनीर के मिलावट होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में कई लोग घर पर ही पनीर बनाकर इस्तेमाल करते हैं। इसे  बनाने के लिए दूध को फाड़कर उसमें से छेना अलग किया जाता है, जिसे बाद में पनीर की तरह इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, कुछ लोग इसका बचा हुआ पानी फेंक देते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि छेने  का बचा यह पानी हमारे लिए कितना फायदेमंद है? दरअसल, इसे प्राकृतिक तरीके से तैयार किया जाता है। ऐसे में यह फायदेमंद भी है।, 
 छेना के पानी के फायदे 
वजन कंट्रोल करे
छेना के पानी में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है।साथ ही, इसमें कैलोरी कम पाई जाती है। ऐसे में वजन घटाने के लिए यह एक परफेक्ट ड्रिंक हो सकता है। इसे आप नियमित रूप से अपने वर्कआउट ड्रिंक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इससे  आप अगले मील में कम कैलोरी लेते हैं। 
 इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करे
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पनीर का पानी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें प्रोटीन के साथ अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। वहीं, दूध फाड़ने के लिए इस्तेमाल किए गए नींबू के कारण इसमें विटामिन-सी भी होता है। यह इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए एक आवश्यक मिनरल है। 
 मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखता है
मसल्स को हेल्दी रखने के लिए प्रोटीन आवश्यक माना जाता है। वहीं, छेना  के पानी में प्रोटीन अधिक पाया जाता है। इसके सेवन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही, मसल्स स्ट्रेंथ को बढ़ावा भी मिलता है। 
छेना के पानी का सेवन कैसे करें 
-छेना यानी पनीर के पानी को आप पीने के लिए इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
-इसे जूस या सूप तैयार करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
-त्वचा और बालों के लिए भी छेना  के  पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
-इसे आप चावल उबालने या आटा गूंथते वक्त भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे रोटियां सॉफ्ट बनती है। 
-आप इसे सब्जियां तैयार करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 अगर आपको प्रोटीन इनटेक बढ़ाना है, तो आप इसका इस्तेमाल सूप या सब्जी की ग्रेवी तैयार करने के लिए भी कर सकते हैं। छेना के पानी का सेवन एक प्रोटीन ड्रिंक के रूप में भी किया जा सकता है। इसे आप अलग-अलग तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। साथ ही, इसके सेवन से आपको फिट रहने में भी मदद मिल सकती है।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english