ब्रेकिंग न्यूज़

  सर्दियों में खजूर कैसे खाएं? जानें 4 तरीके ...
 खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, खजूर में मैंगनीज, आयरन और विटामिन बी6 भी होते हैं। खजूर स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से खजूर का सेवन कर सकते हैं। खजूर की तासीर बेहद गर्म होती है। ऐसे में आप खजूर का सेवन सर्दियों के मौसम में कर सकते हैं। आइए, जानते हैं सर्दियों में खजूर कैसे खाएं  
 1. खजूर और दूध 
आप सर्दियों में खजूर का सेवन कर सकते हैं। आप खजूर और दूध को एक साथ मिला सकते हैं। इसके लिए आप दूध में खजूर डालें और अच्छी तरह से उबाल लें। फिर आप दूध पी लें और खजूर को चबाकर खा लें। रोजाना रात में खजूर वाला दूध पीने से आप सेहतमंद रहेंगे। खजूर वाला दूध पीने से हड्डियां मजबूत बनेंगी। साथ ही, शरीर की इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी। खजूर और दूध, एक साथ लेने से पाचन-तंत्र भी मजबूत बनता है।
2. भीगे हुए खजूर 
आप सर्दियों में भीगे हुए खजूर का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 खजूर लें। इसे पानी में भिगोएं और सुबह खाली पेट खा लें। आप रोजाना खाली पेट भीगे हुए खजूर खा सकते हैं। भीगे हुए खजूर खाने से आपका हृदय स्वास्थ्य बेहतर होगा। डायबिटीज रोगियों के लिए भी भीगे हुए खजूर फायदेमंद होते हैं। आप रोजाना भीगे हुए खजूर का सेवन कर सकते हैं। भीगे हुए खजूर खाने से कब्ज और एसिडिटी की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। 
 3. खजूर का हलवा 
अकसर लोग गाजर और सूजी का हलवा खाते हैं। आप खजूर का हलवा भी खा सकते हैं। इसके लिए आप खजूर लें। इसके बीज निकाल लें और फिर एक पैन में घी डालें। खजूर को बारीक पीस लें और फिर पैन में खजूर का पेस्ट डालें। अब खजूर को अच्छी तरह से पकाएं और इसमें दूध डालें। इसके बाद आप खजूर में गुड़ डालें और गर्मा-गर्म सर्व करें। आप सर्दियों में नियमित रूप से खजूर के हलवे का सेवन कर सकते हैं।  
 4. खजूर और किशमिश 
सर्दियों में आप खजूर और किशमिश का सेवन एक साथ मिलाकर भी कर सकते हैं। इसके लिए आप खजूर और किशमिश को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इन दोनों का सेवन एक साथ करें। इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत बनेंगी और जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english