ब्रेकिंग न्यूज़

  नवरात्र उपवास में करें इन चीजों का सेवन, मिलेंगे अनेक लाभ
 मां शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र आज से शुरू हो चुका है। इन नौ दिनों में मां के नौ अलग -अलग रूपों की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों मेेंं कुछ लोग  उपवास रखते हैं तो कुछ लोग प्रथम, पंचम और अष्ठम तिथि  का व्रत रखते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप व्रत के दौरान भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन और न्यूट्रिशन कैसे ले सकते हैं।  
 आलू से बनी चीजें
वैसे तो आम दिनों में लोग आलू का सेवन कम करते हैं। लोगों का मानना है कि आलू के सेवन से वजन ज्यादा बढ़ता है। लेकिन व्रत के दिनों में आलू का सेवन आपकी भूख को नियंत्रित कर सकता है। आप व्रत में आलू के बने चिप्स, आलू के पापड़, सेंधा नमक के उबले आलू आदि का सेवन कर सकते हैं।
राजगिर के बने लड्डू
राजगिर के लड्डू को आम लोगों की भाषा में व्रत के लड्डू भी कहा जाता है। इसे हल्के आहार के रूप में देखा जाता है। इसके अंदर कई पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही राजगीर के लड्डू में गुड यानी नैचुरल शुगर का प्रयोग किया जाता है इसलिए ये बेहद पौष्टिक होते हैं। कुछ लोग राजगीर्र की बफियां भी बनाते हैं, जिससे टेस्ट के साथ-साथ स्वाद भी भरपूर मिलता है। राजगिर में विटामिन सी होता । राजगिर के आटे के पराठे भी बनाए जा सकते हैं। 
 कूटू का आटा
कुट्टू के आटे के अंदर कम कैलोरी पाई जाती है। यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसलिए कूटू का सेवन व्रत में बेहद लाभदायक है। कूट्टू से बनी पकौड़ी न केवल अच्छी लगती हैं बल्कि इससे भूख भी कम लगती है। इसके अलावा कुछ लोग कूटू की बनी रोटी या परांठे का सेवन भी करते हैं। कूटू के साथ लौकी का प्रयोग करके आप हेल्दी भोजन तैयार कर सकते हैं। कूटू के आटे में आलू मिक्स करके इससे स्वादिष्ट पराठे या फिर पुरी बनाई जा सकती है। 
 व्रत में फल का सेवन करना
फलों का सेवन करने से शरीर तरोताजा महसूस करता है। ऐसे में अगर इसका सेवन व्रत में किया जाए तो दिन भर थकान से दूर रहा जा सकता है। पपीते में मैग्नीशियम, कॉपर, मिनरल्स, विटामिन बी आदि पाए जाते हैं इसलिए व्रत में पपीता बेहद लाभदायक है। इसके अलावा काले अंगूर, अनानास, संतरा, सेब, मौसमी आदि का सेवन व्रत में करने से शरीर को जरूरी पौषक तत्व मिलते रहते हैं। 
 व्रत में दूध का सेवन है अच्छा
अक्सर लोग दूध से बनी चीजों का प्रयोग व्रत में करते हैं। बता दें कि दूध से बनी चीजें शरीर के अंदर उर्जा बनाए रखती हैं। आप व्रत में दूध से बनी खीर, दूध का बना सूजी हलवा, दूध और मेवे के लड्डू आदि का सेवन कर सकते हैं और अपने व्रत के खाने को और पौष्टिक बना सकते हैं।
मखाना
 मखाना, जिसे आप ड्राई-फ्रूट के साथ हल्का-फुल्का स्नैक्स भी कह सकते हैं, इसे खाने से बीमारियों से बचाव होता है। आप इसे व्रत में भी खा सकते हैं। इसे आप शुद्ध देसी घी में भूनकर सेंधा नमक के साथ सेवन कर सकते हैं। इसे खीर या फिर सब्जी के रूप में भी खाया जा सकता है। मखाना खाने से शरीर को बहुत लाभ मिलता है। इसका सेवन डायबिटीज में काफी लाभकारी रहता है।   सुबह खाली पेट चार मखाना खाने से डायबिटीज कंट्रोल रहता है।  इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है और शुगर की मात्रा कम हो जाती है।  मखाना हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों में भी फायदेमंद है। इनके सेवन से दिल स्वस्थ रहता है और पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती है। मखाने के सेवन से तनाव दूर होता है और अनिद्रा की समस्या भी दूर रहती है। रात को सोने से पहले दूध के साथ मखानों का सेवन करें और खुद फर्क महसूस करें।  मखाने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इनका सेवन जोड़ों के दर्द, गठिया जैसे मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।  मखाना एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आसानी से पच जाता है।  
------

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english