गाय का घी खाने से दूर होते हैं कई रोग, जानें कैसे करें इसका सेवन
हम सभी रोज कई तरह से देसी घी का सेवन करते हैं। कई मिठाइयां और पकवान बनाने के लिए भी देसी घी का प्रयोग काफी किया जाता है। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोग भैंस के दूध से बने घी का सेवन करते हैं, तो वहीं कुछ गाय के दूध से बने देसी घी का। हालांकि, दोनों ही दूध से बने देसी घी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन कुछ मामलों में देसी गाय का घी अधिक फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से न सिर्फ शरीर को कई फायदे मिलते हैं, बल्कि यह कई रोगों से आपको दूर रखने में मदद करता है। गाय का घी हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, ई ब्यूटिरिक एसिड और कई जरूरी विटामिन और मिरल्स बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। नियमित गाय का घी खाने से पाचन को दुरुस्त, आंत को स्वस्थ रखने, आंखों की रोशनी बढ़ाने, त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याओं से निजात पाने में मदद मिलती है।
विभिन्न रोगों से बचने के लिए रोज ऐसे खाएं गाय का घी
एक चम्मच देसी गाय का घी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। हम नियमित रूप से बेहतर गुणवत्ता वाले देसी गाय के घी का उपयोग करने की सलाह देते हैं। सेहतमंद रहने और कई रोगों से बचने के लिए आप इस तरह गाय के घी को डाइट में शामिल कर सकते हैं....
1. सही समय पर सेवन करें (दोपहर का भोजन या सोते समय)
2. सही मात्रा में (5 मि.ली. - 10 मि.ली.)
3. अपने शरीर के प्रकार के अनुसार सेवन करें (सभी का बॉडी टाइप अलग होता है)
सेहतमंद रहने के लिए साथ इन समस्याओं को दूर करता है देसी घी-
1. आंखों में सूखापन या ड्राई आई की समस्या
2. रात में नींद न आने या अनिद्रा की समस्या
3. योनि में सूखापन
4. सेक्स की इच्छा में कमी
5. त्वचा की चमक में सुधार होता है




.jpg)



.jpeg)
Leave A Comment