ब्रेकिंग न्यूज़

  पुरुषों व महिलाओं के शरीर का तापमान अलग-अलग क्यों होता है?
-जानिये  तापमान से जुड़े ये रोचक तथ्य
शरीर के तापमान से जुड़े ये 5 रोचक तथ्य जो आप नहीं जानते होंगे, मगर आपको जानना चाहिए!  क्या आप जानते हैं कि शरीर का कौन सा तापमान बुखार और कौन सा तापमान सामान्य माना जाता है। जानिए विस्तार से।
 क्या आपने कभी सोचा है कि डॉक्टर सबसे पहले चेकअप के समय हमारे शरीर का तापमान क्यों मापते हैं। दरअसल हमारे शरीर का तापमान भी हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी कई बातें बताता है। इसलिए चिकित्सक सबसे पहले आप का तापमान मापते हैं। परंतु आप का तापमान आप की उम्र, आप के जेंडर के आधार पर भी घटता व बढ़ता रहता है।
 पुरुषों व महिलाओं का तापमान अलग-अलग होता है। महिलाओं का तापमान पुरुषों से 0.4 डिग्री (फारेनहाइट) अधिक होता है। परंतु महिलाओं के हाथ पुरुषों के हाथों से 2.8 डिग्री (फारेनहाइट) ज्यादा ठंडे होते हैं। अत: यह तापमान घटता बढ़ता रहता है। महिलाओं का तापमान मुख्यत 97.8 डिग्री  (फारेनहाइट) होता है। जबकि पुरुषों का शरीर तापमान 97.4 डिग्री  (फारेनहाइट) होता है। 
 औसतन सामान्य तापमान कितना होता है
औसतन हमारे शरीर का सामान्य तापमान 98.6 डिग्री   (फारेनहाइट) माना जाता है। परंतु यह 97 डिग्री   (फारेनहाइट) से 99 डिग्री   (फारेनहाइट) तक घटता बढ़ता रहता है, जो कि सामान्य है। शरीर का तापमान मौसम के मुताबिक भी बदलता है। जैसे कि शरीर का तापमान दोपहर में, सुबह के मुकाबले ज्यादा होता है। वहीं युवाओं व वृद्ध के मुकाबले, छोटे बच्चों का तापमान अधिक होता है। 
 कितने तापमान को बुखार माना जाता है 
जब किसी बीमारी की वजह से आप के शरीर का तापमान बढ़ जाता है तो उसे बुखार कहा जाता है। 100.4 डिग्री  (फारेनहाइट) या इससे ज्यादा तापमान बुखार माना जाता है। यह एक या दो दिन तक रहता है। इसके मुख्य लक्षण कांपना, पसीना आना, सिर दर्द होना, मसल्स दुखना, भूख न लगना आदि होते हैं। यदि आप को 103 डिग्री   (फारेनहाइट) से ऊपर बुखार होता है तो यह एक चिंता का विषय हो सकता है। बच्चों के लिए 100-102 डिग्री  (फारेनहाइट)  तापमान भी खतरनाक माना जाता है। 
 कोरोना वायरस के लिए तापमान 
 कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर बुखार आना उसका पहला लक्षण होता है।  यदि कोई वायरस से संक्रमित है तो उसके शरीर का तापमान लगभग 100 डिग्री (फारेनहाइट) से ऊपर मिलेगा। 
उम्र के साथ तापमान में बदलाव
जैसे जैसे उम्र बढ़ती है वैसे वैसे ही  शरीर के तापमान में भी बदलाव आते रहते हैं। इसलिए यदि किसी व्यक्ति की उम्र 65 से ऊपर है तो उसके शरीर का तापमान भी कम मिलेगा। उनके शरीर का तापमान अधिकांशत: 93.5 डिग्री  (फारेनहाइट) के आस पास रहेगा। अत: आप को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन इस उम्र वर्ग के लोगों को बुखार भी कम तापमान पर ही आता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english