किन लोगों को सोयाबीन का सेवन नहीं करना चाहिए?
सोयाबीन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अधिकतर लोग बिना सोचे समझे सोयाबीन का सेवन करते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोयाबीन स्वास्थ्य के लिए जितनी फायदेमंद होती है। उतनी भी नुकसानदायक भी हो सकती है। सोयाबीन को खाने से कुछ लोगो को बचना चाहिए। सोयाबीन के जरूरत से ज्यादा सेवन से हृदय रोग के मरीजों को और थायराइड के लोगों को इसको खाने से परेशानी काफी बढ़ सकती हैं। सोयाबीन के ज्यादा खाने से प्रेगनेंट महिलाओं की समस्या भी बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं सोयाबीन खाने के नुकसान के बारे में।
थायराइड
थायराइड के मरीजों को सोयाबीन के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इसको खाने से हाइपरथाइरोइडज्म का खतरा पैदा हो सकता है, जो मरीज थायराइड को कंट्रोल करने के लिए दवाई का सेवन करते हैं। ऐसे में सोयाबीन खाने से थायराइड में ली जाने वाली दवाई का असर भी कम हो सकता है। ऐसे में थायराइड के मरीजों को सोयबीन खाने से बचना चाहिए।
गर्भवती महिलाएं
गर्भवती महिलाओं को सोयाबीन खाने से बचना चाहिए। क्योंकि अधिक मात्रा में इसके सेवन से गर्भ में पल रहा शिशु के विकास पर असर पड़ सकता है। कई बार प्रेगनेंसी के समय में इसके सेवन से चक्कर आना, उल्टी आना और जी मिचलाने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में प्रेगनेंसी में इसे खाने से बचें।
हृदय रोग के मरीज
हृदय रोग के मरीजों को सोयाबीन खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद ट्रांसफैट कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाता है और इससे हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में जिन लोगों को हार्ट संबंधी परेशानी है उन्हें ज्यादा सोयाबीन खाने से बचना चाहिए।
अस्थमा
अस्थमा के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि कई बार सोयाबीन खाने से उन्हें एलर्जी की शिकायत हो सकती है। ऐसे में सोयाबीन के ज्यादा सेवन से बचें। अस्थमा के मरीजों को सोयाबीन से बनी कोई चीज नहीं खानी चाहिए।
वजन बढ़ता है
सोयाबीन के जरूरत के ज्यादा सेवन से वजन तेजी से बढ़ता है क्योंकि इसमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आप वजन घटाने के बारे में सोच रहे है, तो सोयाबीन के सेवन से बचें। क्योंकि इसको खाने से वजन बढ़ने के साथ बैली फैट भी बढ़ेगा
सोयाबीन के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से इसके मात्रा के बारे में पूछकर ही इसका सेवन करें।
Leave A Comment