ब्रेकिंग न्यूज़

 खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, पाचन को हो सकता है नुकसान
  आपने अपने बड़ों से जरूर सुना होगा कि जैसा हम खाना खाते हैं, वैसा हम दिनभर महसूस करते हैं। नाश्ता हमारे दिन का पहला मील होता है, जिसका सेवन हम खाली पेट करते हैं। इसलिए दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए नाश्ता हेल्दी होना जरूरी है। कई घरों में सुबह के नाश्ते में परांठे या छोले-भटूरे का सेवन किया जाता है। इस तरह से नाश्ते से दिनभर सुस्ती और भारीपन जैसा महसूस हो सकता है। इसी तरह अगर आप ब्रेकफास्ट में फल खाते हैं, तो आप एक्टिव महसूस करते हैं। कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो हमें हेल्दी लगते हैं। जबकि खाली पेट इन चीजों के सेवन से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।  
  खाली पेट भूलकर भी इन 5 चीजों को न बनाएं डाइट का हिस्सा- 
च्युइंग गम- 
अगर आप खाली पेट च्युइंग गम खाते हैं, तो इससे आपके पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है। च्युइंग गम खाने से हमारे पेट को सिग्नल मिलता है कि मुंह में खाना चबाना शुरू हो गया है। ऐसे में हमारा पेट पचाने के लिए तैयार हो जाता है। लेकिन कुछ पचाने के लिए न मिलने पर पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इससे खाली पेट एसिडिटी या पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
 चाय-कॉफी 
अगर आप खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, तो इससे आपको एसिडिटी या कब्ज की समस्या हो सकती है। इन दोनों में कैफीन भी ज्यादा पाया जाता है, जो ब्रेन पर भी असर डालता है। जब हमारा ब्रेन किसी एसिड की वजह से एक्टिव होता है, तो इससे ब्रेन की क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है।  
 कच्ची सब्जियां 
कुछ लोग खाली पेट कच्ची सब्जियां खाना पसंद करते हैं। लेकिन इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। सब्जियों में फाइबर ज्यादा होता है, इनका खाली पेट सेवन करने से अपच या कब्ज की समस्या हो सकती है। 
 चीनी युक्त चीजें- 
अगर आप सुबह खाली पेट चीनी युक्त चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे आपको दिन भर थकावट और सुस्ती महसूस हो सकती है। साथ ही चीनी के सेवन से आपकी शुगर स्पाइक हो सकती है, जिससे आपको दिनभर क्रेविंग्स हो सकती है। 
खट्टे फल- 
अगर आप खाली पेट अंगूर, संतरा या आंवला जैसे फलों का सेवन करते हैं, तो इससे आपका पाचन खराब हो सकता है। खाली पेट खट्टे फल खाने से पेट में एसिड बनने लगता है। इससे आपको पेट दर्द, एसिडिटी या खट्टी डकार आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
पाचन स्वस्थ रखने के लिए सुबह के नाश्ते में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स लेना शुरू करें। इससे आपको दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिलेगी, साथ ही आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। इस बारे में और भी ज्यादा जानकारी के लिए आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english