निखरी त्वचा पाने के लिए खीरे के रस में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें
स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी रखने के लिए खीरा बेहद फायदेमंद है। यह स्किन को हाइड्रेट और सॉफ्ट रखने के लिए भी फायदेमंद है। खीरे में एंटीऑक्सीडेंट और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अगर खीरे में कुछ चीजें मिलाकर लगाई जाए, तो इससे त्वचा में निखार आता है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें निखार पाने के लिए खीरे के रस में क्या मिलाएं।
खीरे का रस और एलोवेरा
खीरे के रस में एलोवेरा जेल मिलाने से आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है। एलोवेरा और खीरा दोनों में ही हाइड्रेटिंग गुण होते हैं। ये स्किन को सॉफ्ट और स्मूद रखने में मदद करते हैं। इस मिक्सचर के लिए दो चम्मच एलोवेरा जेल में दो चम्मच खीरे का रस मिलाएं। कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक लगाकर रखें। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।
खीरे का रस और दूध
खीरे और दूध के मिश्रण से चेहरे से डार्क स्पॉट्स कम होंगे। इससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग भी बनी रहेगी। दो चम्मच कच्चे दूध में दो चम्मच खीरे का रस मिलाएं। इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। साथ ही, कुछ देर चेहरे पर मसाज करें। इसे 10 मिनट तक लगाए और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।
खीरे का रस और दही
खीरा और दही एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इससे टैनिंग, डल स्किन और डार्क स्पॉट्स से भी राहत मिलती है। साथ ही आपकी स्किन ग्लोइंग भी रहती है। इस मास्क के लिए 2 चम्मच खीरे के रस में 1 चम्मच दही मिक्स करें। इसे अच्छे से मिलाएं और 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें।
खीरे का रस और आलू
अगर आपकोडार्क सर्कल्स या डार्क स्पॉट्स की समस्या है, तो यह कॉम्बिनेशन काफी असरदार हो सकता है। आलू के रस से डार्क स्पॉट्स कम होते हैं। साथ ही, स्किन ग्लोइंग और सॉफ्ट भी बनी रहती है। बाउल में 2 चम्मच खीरे का रस और 2 चम्मच आलू का रस मिलाएं। इस मिक्सचर को चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा साफ कर लें।
खीरे का रस और मुल्तानी मिट्टी
अगर आप मुल्तानी मिट्टी और खीरे का फेस मास्क लगाते हैं, तो इससे आपको प्राकृतिक निखार मिलता है। मुल्तानी मिट्टी से त्वचा के डार्क स्पॉट्स भी कम होते हैं और चेहरे पर ग्लो आता है। बाउल में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लीजिए। इसमें 2 चम्मच खीरे का रस मिलाएं। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धोएं।
Leave A Comment