पेट फूलने की समस्या से हैं परेशान, तो पीयें ये हर्बल टी.....
ब्लोटिंग यानी पेट फूलना एक आम पेट की समस्या है जो अन हेल्दी डाइट खाने या अधिक खाने के कारण होती है। इसके अलावा भी कुछ बीमारियां भी सूजन और पानी की अधिकता का कारण ब सकती हैं। जिसके कारण हर समय पेट भरा हुआ लगता है। इसी पेट की परेशानी के कारण आप असहज महसूस करते हैं।
यह समस्या अब आम हो गई है। बहुत से, लोगों ने ब्लोटिंग से राहत पाने के लिए हर्बल चाय के प्राकृतिक उपचार का उपयोग किया है और उनको फायदा भी मिला है। कई हर्बल चाय इस असहज स्थिति को शांत करने में मदद कर सकती है। देखें कौन सी हर्बल चाय से इस समस्या से आराम मिलता है-
पुदीना की पत्तियों से बनी चाय
प्राचीन समय से ही पुदीने को व्यापक रूप से पचाने में मदद करने के लिए पहचाना जाता है। इसमें ठंडक व ताजगी देने वाले गुण होते हैं। पुदीना से पेट की सफाई होती है। इसलिए यह हमारे पेट के लिए बहुत ही अच्छा पाचक तत्व है। इसके कैप्सूल्स से भी ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके अलावा पुदीन की चाय भी फायदा करती है। इसे बनाने के लिए एक कप पानी में कुछ पत्ती पुदीने की और टी बैग डालें। इसे छान कर पीने से पेट फूलने की समस्या से तुरंत आराम मिलता है।
सौंफ की चाय
सौंफ़ के दानें, या सौंफ, सबसे अच्छा देसी मसाला माना जाता है। सौंफ़ का प्रयोग आज से नहीं, पारंपरिक रूप से पहले से ही भारतीय खाने में किया जाता है। यह शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा करती हैं और पाचन तंत्र के सुचारू संचालन में भी मदद करती हैं। सौंफ़ भोजन को पचाने में सहयोग करता है; यही कारण है कि भारतीय इसका सेवन रात के खाने के बाद भी करते हैं। सौंफ़ के एंटी-ब्लोटिंग लाभ पाने के लिए पानी के साथ उबालें और सेवन करें। सब तरह की गैस और ऐंठन मिनटों में दूर हो जाती है।
अजवायन की चाय
अजवायन के बीज, गैस और अपच के लिए सबसे अच्छे देसी उपचारों में से एक हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए हमारे कई व्यंजनों में अजवायन का प्रयोग किया जाता है और जब चाय के रूप में इसका सेवन किया जाता है, तो इसमें मौजूद थाइमोल की उपस्थिति के कारण यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। अजवायन के बीज को पेट फूलने के लिए भी एक प्रभावी उपाय कहा जाता है। इस हर्बल चाय को बनाने के लिए पानी में कुछ अजवायन के बीज उबालें, पानी को एक कप में छान लें और इसमें काला नमक, शहद (या गुड़) और नींबू मिलाकर पीने से पेट फूलने की समस्या से राहत मिलती है।
अदरक नींबू और शहद की चाय
अदरक सबसे महत्वपूर्ण मसालों में से एक है जिसका उपयोग सूजन को दूर करने और गर्मियों के दौरान अन्य पाचन संबंधी परेशानियों को दूर रखने के लिए किया जा सकता है। स्वाद बढऩे के लिए उसमे शहद और नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद इम्यूनिटी बढ़ाने वाला स्वीटनर है। जबकि नींबू विटामिन सी प्रदान करता है। जो त्वचा के साथ-साथ शरीर के अन्य कार्यों को भी स्वस्थ रख सकता है। अदरक, शहद और नींबू की चाय को चाय की पत्तियों (कैफीन मुक्त) के उपयोग के साथ या बिना तैयार किया जा सकता है, लेकिन ब्लोटिंग से राहत पाने के लिए कैफीन का इस्तेमाल कम करना बेहतर होता है।
कैमोमाइल की पत्तियों की चाय
कैमोमाइल फूल कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं, जिनमें तनाव से लडऩा और सूजन को कम करना इसकी दो मुख्य विशेषताएं हैं। कैमोमाइल चाय फंसी हुई गैस को छोडऩे में भी मदद करती है। इससे सूजन से राहत भी मिलती है। हर्बल चाय के अन्य कथित लाभों में से एक मासिक धर्म की ऐंठन से राहत और शरीर दर्द से राहत शामिल हैं। इसे बनाने के लिए एक कप उबले हुए पानी में एक कैमोमाइल का ड्राई टी बैग डाल दें और 10 मिनट के लिए रख दें। फिर छान कर पीयें।
Leave A Comment