अंकुरित आलू शरीर के लिए नुकसानदायक क्यों होते हैं?
बाजार में अंकुरित आलू भी देखने को मिल जाते हैं। इनमें आलू में कलियां निकली होती हैं, जिन्हें खाना नुकसानदायक भी हो सकता है। आयुर्वेद में तो इन्हें सेहत के लिए हानिकारक भी माना जाता है। इनके सेवन से सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
अंकुरित आलू खाना क्यों नुकसानदायक है?
अंकुरित आलू में टॉक्सिक कंपाउंड जैसे कि ग्लाइकोअल्केलॉइड्स, सोलनिन और चकोनिन पाए जाते हैं, जो सेहत को नुकसान कर सकते हैं। ग्लाइकोअल्कलॉइड्स पूरे पौधे में मौजूद होता है। जबकि आलू के हरे, अंकुरित और आंखों में ये पदार्थ ज्यादा मौजूद होते हैं। ये सभी कंपाउंड शरीर में टॉक्सिन बढ़ा सकते हैं और पाचन क्रिया को भी धीमा कर सकते हैं।
अगर आप खाना बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ये समस्याएं हो सकती हैं-
शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ना-
ग्लाइकोकलॉइड्स कंपाउंड शरीर में टॉक्सिन की तरह काम करता है। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का कारण भी बन सकता है। शरीर में ग्लाइकोकलॉइड बढ़ने के लक्षणों में मतली, उल्टी, दस्त, पेट में ऐंठन, सिरदर्द और ज्यादा गंभीर मामलों में कोमा और मृत्यु भी शामिल हो सकती है।
कड़वा स्वाद
ग्लाइकोकलॉइड्स ज्यादा होने के कारण आलू का स्वाद कड़वा हो जाता है। अगर आप इस तरह के आलू को व्यंजन में इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपके खाने का स्वाद कड़वा कर सकता है।
पोषक तत्व कम होते हैं
अंकुरित होने के कारण आलू के पोषक तत्व कम हो जाते हैं। ऐसे में इसके सेवन से आपको फायदा नहीं मिलता है। यह शरीर में केवल कैलोरी एड करते हैं और सेहत को नुकसान करते हैं।
ब्लड शुगर बढ़ सकती है
नेशनल कैपिटल पॉयजन सेंटर के मुताबिक अंकुरित आलू ब्लड शुगर बढ़ने का कारण भी बन सकता है। ज्यादा समय पर स्टोर करने के कारण इसमें जहरीले तत्व बढ़ने लगते हैं, जो ब्लड शुगर असंतुलित कर सकता है। यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए अंकुरित आलू को फेंक देना ही सुरक्षित होता है।
इन बातों का रखें ध्यान
-सप्ताह में एक या दो बार अंकुरित आलू का सेवन किया जा सकता है। लेकिन अगर आप इसका सेवन रोज करते हैं, तो यह नुकसानदेह हो सकता है।
-अगर आप अंकुरित आलू खा रहे हैं, तो इसे साफ करके और उबालकर ही इसका सेवन करें।
-आलू को हमेशा सामान्य तापमान में ही स्टोर करना चाहिए। फ्रिज में स्टोर करने से इसमें शुगर लेवल बढ़ सकता है।
Leave A Comment