ब्रेकफास्ट में ओट्स को ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए मिक्स करें ये 4 चीजें
ओट्स में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर और कैल्शियम। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। ओट्स स्वादिष्ट लगने के साथ झटपट बन भी जाता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज और गैस की समस्या से राहत देता है। वहीं यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ शरीर की कमजोरी को दूर करता हैं। अक्सर लोग ओट्स को प्लेन ही खाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे, जिनको ओट्स में एड करने से ओट्स की पौष्टिकता बढ़ जाएगी और इनके सेवन से आप ओवरइटिंग से भी बचेंगे। आइए जानते हैं ओट्स को हेल्दी बनाने के लिए उसमें क्या मिक्स करें......
चिया सीड्स
ओट्स को बनाने के लिए ओट्स के साछ चिया सीड्स को भी शामिल किया जा सकता है। चिया सीड्स में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। ओट्स में इसको मिलाकर खाने से ओवर इटिंग से राहत मिलती है और कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं।
योगर्ट
ओट्स को योगर्ट के साथ भी मिलाकर खाया जा सकता है। योगर्ट के सेवन से पाचन-तंत्र हेल्दी रहने के साथ कब्ज, गैस और एसिडिटी से राहत मिलती है। ओट्स में योगर्ट को मिलाकर ब्रेकफास्ट में खाने से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ बैली फैट भी कम होता है।
फ्लैक्स सीड्स
पोषक तत्वों से भरपूर फ्लैक्स सीड्स शरीर के लिए फायदेमंद होता है। फ्लैक्स सीड्स में सोडियम, पोटेशियम, आयरन, प्रोटीन और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ हार्ट संबंधी समस्याएं भी कम होती हैं। ब्रेकफास्ट में ओट्स में फ्लैक्स सीड्स का पाउडर मिलाकर खाने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती हैं।
बेरीज
ओट्स को हेल्दी और टेस्टी बनाने के लिए ओट्स में बैरीज को एड करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। बेरीज पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी पाया जाता हैं। ओट्स में क्रैनबेरी और ब्लूबेरी को शामिल किया जा सकता हैं। डायबिटीज के मरीज भी ओट्स में इसको मिलाकर खा सकते हैं। बेरीज के सेवन से त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं।
ओट्स को हेल्दी बनाने के लिए इन चीजों को मिक्स करके खाया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन चीजों का सेवन करें।
Leave A Comment