ब्रेकिंग न्यूज़

 गर्मी की वजह से हो रही है तलवों में जलन तो करें ये उपाय
  कुछ लोगों को गर्मी की वजह से जलन जैसी समस्या भी हो जाती है। खासकर, हथेलियों और तलवों पर जलन होना आम है। अगर आपको भी गर्मी की वजह से तलवों पर जलन का अनुभव हो रहा है, तो ऐसे में आप कुछ उपायों को आजमा सकते हैं।  
 1. नीलगिरी के तेल
आयुर्वेद में नीलगिरी तेल का उपयोग कई समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। अगर गर्मी की वजह से आपके तलवों या पैरों में जलन हो रही है, तो भी आप नीलगिरी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप रात को सोते समय तलवों की नीलगिरी तेल से मालिश कर सकते हैं। इससे आपके तलवों को ठंडक मिलेगी और जलन भी शांत होगी। आपको बता दें कि नीलगिरी तेल की तासीर ठंडी होती है, जो तलवों की जलन को शांत करने में मदद करता है। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
 2. नारियल तेल
नारियल तेल की तासीर भी ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों के लिए इस तेल को काफी फायदेमंद माना जाता है। अक्सर लोग शरीर की मालिश करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके तलवों पर गर्मी की वजह से जलन हो रही है, तो भी आप नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं। नारियल तेल शरीर को ठंडक प्रदान करने में मदद करता है। आप रात को नारियल तेल को तलवों पर लगा सकते हैं। इससे जलन में आराम मिलेगा। साथ ही, त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी।
 3. चंदन पाउडर पेस्ट
गर्मी की वजह से तलवों में जलन महसूस हो रही है, तो आप चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप चंदन पाउडर लें। अब इसमें गुलाब जल या पानी मिलाएं। इस पेस्ट को तलवों पर लगाएं। आधे घंटे के लिए तलवों को ऐसे ही छोड़ दें। फिर आप तलवों को पानी से साफ कर सकते हैं। चंदन की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक प्रदान करता है। आयुर्वेद में चंदन पाउडर का उपयोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने के लिए भी किया जाता है।
 4. मुल्तानी मिट्टी पेस्ट
अक्सर लोग खूबसूरती बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करते हैं। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करती है। मुल्तानी मिट्टी तासीर में ठंडी होती है। अगर आपको तलवों पर जलन हो रही है, तो आप मुल्तानी मिट्टी का उपयोग कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी के पेस्ट को तलवों पर लगाने से जलन को शांत करने में मदद मिलती है। इसलिए अगर आपको भी जलन की समस्या है, तो मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना लाभकारी हो सकता है।
 5. गुलकंद खाएं
गुलकंद, गुलाब की पंखुड़ियों से बना होता है। यह बेहद ठंडा होता है। गर्मियों में गुलकंद का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। गुलकंद खाने से शरीर में ठंडक बनी रहती है। अगर आपके तलवों में जलन हो रही है, तो भी गुलकंद का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। शरीर में ठंडक बनाए रखने के लिए आप रोजाना 1-2 चम्मच गुलकंद का सेवन कर सकते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english