घर में जरूर लगाएं अजवाइन का पौधा, इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
अजवाइन के इस्तेमाल से खाने का स्वाद काफी ज्यादा बढ़ जाता है। हर एक भारतीय रसोई में अजवाइन बहुत ही आसानी से आपको मिल जाएगा। यह एक विशेष भारतीय मसाला है, जिसका इस्तेमाल अधिकतर लोग करते हैं। अजवाइन से तैयार काढ़े से पाचन क्रिया को दुरुस्त किया जा सकता है। इसकी मदद से आप कई छोटी और बड़ी बीमारियों को ठीक कर सकते हैं। पाचन के लिए अजवाइन बहुत फायदेमंद है, लेकिन इसकी पत्तियों का सेवन में शरीर को अनेक लाभ देता है। आज हम आपको इसकी पत्तियों के सेवन से होने वाले लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं।
अजवाइन की पत्तियों में कई स्वास्थ्यकारी गुण छिपे होते हैं। इतना ही नहीं इसके पौधों को घरों में लगाने से यह एक एंटी प्यूरीफाइड की तरह कार्य करता है, जो आसपास के वातारवरण को स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकता है। अजवाइन की पत्तियों से आने वाली खूशबू आपके वातावरण को फ्रेश करती है, इसलिए बहुत से लोग अपने घरों में अजवाइन का पौधा लगाते हैं। इसके पौधों से आने वाली भीनी-भीनी सी खूशबू हमारे दिमाग को तरोताजा करती है। अगर आप सुबह-सुबह तरोताजा महसूस करना चाहते हैं, तो अपने घर में एक छोटा का अजवाइन का पौधा जरूर लगाएं ताकि इसकी पत्तियों का इस्तेमाल कर आप कई समस्याओं से छुटकारा पा सकें।
इसकी पत्तियों से मिलते हैं ये लाभ
- अगर रोजाना इसके पौधों से कुछ पत्तियों को तोड़कर खाने में इस्तेमाल किया जाए, तो यह यूरीन से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। अजवाइन की पत्तियों में संतुलित रूप से आयरन, सोडियम, पोटैशियम और कैल्शियम पाया जाता है, जो यूरीन से संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। इसकी पत्तियों के इस्तेमाल से मस्तिष्क और पाचन नली में किसी भी तरह के सूजन और संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। इसमें कई तरह के एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं, तो सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माने जाता हैं।
- अजवाइन के पत्तियों से तैयार चाय से ना सिर्फ पेट दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है, बल्कि इससे कई बीमारियों को खत्म भी किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल आप औषधीय जड़ी-बूटियों के रूप में कर सकते हैं। आयुर्वेद में भी अजवाइन की पत्तियों का इस्तेमाल औषधी के रूप में किया जाता है। इसमें कई शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट, एंटीकैंसर, एंटीबायोटिक और एंटी-इन्फ्लैमेटरी के गुण पाए जाते हैं, तो फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
- अजवाइन के पत्तों की चाय रोजाना पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। इसकी इसकी पत्तियों का इस्तेमाल सूखाकर भी कर सकते हैं। इसमें फाइबर, नियासिन, फोलेट, लेटेन, मैग्नीज, लोटे, क्रिप्टोक्सैथिन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखते हैं।
- अजवाइन की पत्तियों का जूस अगर रोजाना पीने से तंत्रिका तंत्र की थकान खत्म हो जाती है। इसके साथ ही इनकी पत्तियों का इस्तेमाल ऐसे लोगों को भी करना चाहिए, जो अर्थराइटिस और रह्यूमेटाइड जैसी समस्याओं से जूझ रहे होते हैं। यह हड्डियों की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
- मौसम बदलने के साथ-साथ कई लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्याएं होने लगती हैं। सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत पाने के लिए सबसे पहले आजवाइन की कुछ पत्तियों को लें। इसे 1 गिलास पानी में अच्छी तरह से उबालें। इस पानी को तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना हो जाए। पानी अच्छी तरह से उबलने के बाद इसे आंच से उतारकर इसे ठंडा करें। इसके बाद इसे पिएं। अगर आप इसका स्वाद बदलना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ा सा शहद मिला लें।
- मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से भी अजवाइन की पत्तियां शरीर को राहत दिला सकती हैं। मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए एक टब में गर्म पानी भरें। इसमें अजवाइन की कुछ पत्तियां डालकर कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस पानी से नहाएं या फिर सिंकाई करें। इससे शरीर को काफी राहत मिलेगी।
Leave A Comment