मानसून में बच्चों के लिए क्यों जरूरी है हाथों की सफाई?
अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो आपको इस मानसून, बच्चों के हैंड हाइजीन पर फोकस करना चाहिए। हाथों की सफाई के जरिए, कई बीमारियों के खतरे को रोका जा सकता है। इस लेख में हम जानेंगे मानसून में बच्चों के लिए हाथों की सफाई क्यों जरूरी है और हाथों को साफ करने का सही तरीका कैसे होना चाहिए।
मानसून में बच्चों के लिए क्यों जरूरी है हाथों की सफाई?-
मानसून में बच्चों के लिए हाथों को साफ रखना जरूरी है। हाथों को साफ रखकर आप, उन्हें बीमारी और इंफेक्शन से बचा सकते हैं-
-मानसून में नमी और गंदगी बढ़ने के कारण बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं। गंदे हाथों से संक्रमण का खतरा फैलता है।
-मानसून में दूषित पानी के कारण डायरिया, हैजा और टायफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हाथों की सफाई के साथ, इन बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।
-नमी के कारण बच्चों को सर्दी-खांसी और फ्लू जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हाथों की सफाई से इन वायरस के असर को रोका जा सकता है।
-मानसून के दौरान कीचड़ और गंदगी में खेलते समय बच्चों के हाथों में पैरासाइट्स और लार्वा चिपक सकते हैं। इनसे पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
-गंदे और गीले हाथों से त्वचा पर रैशेज़, फंगल इंफेक्शन और अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
बच्चे को हाथ साफ करने का सही तरीका सिखाएं
-बच्चे को हाथ धोने का सही तरीका सिखाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करवाएं-
-सबसे पहले बच्चे को साफ पानी से हाथों को गीला करने के लिए कहें।
-इसके बाद बच्चे को हाथों पर साबुन लगाना है।
-बच्चे को साबुन से हाथों को अच्छी तरह से साफ करना है।
-यह प्रक्रिया 20 सेकेंड्स तक होनी चाहिए।
-सुनिश्चित करें कि वह उंगलियों के बीच और नाखूनों के नीचे भी रगड़कर त्वचा को साफ करे।
-हाथों को साफ, बहते पानी के नीचे अच्छे से धोएं ताकि साबुन पूरी तरह से निकल जाए।
-साफ तौलिए या एयर ड्रायर की मदद से हाथों को अच्छी तरह से सुखाएं।
हैंड वॉश के फायदे-
=मानसून में हाथों को साफ करके आप डायरिया, हैजा, टाइफाइड जैसी बीमारियों से बच्चे को बचा सकते हैं।
=सर्दी-खांसी और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने के लिए हाथों को साफ रखना जरूरी है।
=हाथों को साफ रखकर आप पेट दर्द, उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं।
=हाथों की सफाई के जरिए स्किन इंफेक्शन, फंगल इंफेक्शन, रैशेज आदि से भी बचा सकता है।
=हाथों को साफ रखकर आप माउथ इंफेक्शन, छाले आदि समस्याओं से भी बच्चे को बचा सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
Leave A Comment