इस समस्या से ग्रसित लोगों को नहीं खाना चाहिए बैंगन....
सब्जियों का राजा बैंगन बहुत से लोगों की फेवरेट सब्जी होती है। इसका भर्ता स्वाद में लाजवाव होता है, जो काफी लोग पसंद करते हैं। इसकी टेस्टी और चटपटी सब्जियां भी लोग बहुत ही चाव से खाते हैं। सर्दियों में इसकी पैदावर काफी ज्यादा होती है। ठंड में इसके सेवन से सेहत को भी कई लाभ होते हैं। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सर्दियों में होने वाली समस्याओं से हमें दूर रखते हैं। लेकिन नाम की तरह इसमें कुछ बेगुन भी होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन लोगों को बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए...
बवासीर होने पर
बवासीर के रोगियों को बैंगन से दूर रहने की सलाह दी जाती है। खूनी बवासीर से ग्रसित लोगों के लिए बैंगन घातक साबित हो सकता है। अगर ऐसे लोग बैंगन का सेवन करते हैं, तो उनकी समस्या बढ़ सकती है।
किडनी में पथरी
बैंगन में ओक्जेलेट नामक तत्व पाया जाता है, जो किडनी में पथरी की समस्या को बढ़ा सकता है। ऐसे में जो लोग किडनी की पथरी से परेशान हैं, उन्हें बैंगन से दूर रहना चाहिए। इसके अलावा ओक्जेलेट की वजह से शरीर में कैल्शियम का सही तरीके से अवशोषण नहीं हो पाता है। इस वजह से हड्डी और दांतों में परेशानी बढ़ जाती है।
गर्भवती महिला
बैंगन का अधिक सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए घातक हो सकता है। बैंगन की तासीर बहुत ही ज्यादा गर्म होती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को बैंगन से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
एनीमिया की शिकायत
महिलाओं में खून की कमी आम बात है। एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को भी ज्यादा बैंगन नहीं खाना चाहिए। खासतौर पर पीरियड्स के समय। इसके कई कारण हो सकते हैं। बैंगन की तासीर गर्म होने के कारण ब्लीडिंग होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसके अलावा यह गर्भाशय को भी नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है।
डिप्रेशन की दवाओं के साथ
एंटी डिप्रेशन की दवा लेने वाले मरीजों को भी बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर वे अधिक बैंगन का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व दवा से रिएक्शन करते हैं। ऐसे में मरीज पर दवा का असर काफी कम हो सकता है।
फैट की समस्या
बैंगन में फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसलिए कभी भी इसे अधिक तलकर ना खाएं। तलकर खाने से इसमें फैट की अधिकता और ज्यादा बढ़ सकती है। फैट दिल और दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर शरीर की चर्बी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो बैंगन से दूरी बना लेने में ही भलाई है।
आंखों में जलन
आंखों में जलन या फिर किसी तरह की परेशानी होने पर बैंगन ना खाएं। बैंगन के सेवन से नेत्र के विकार काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसलिए अधिकतर डॉक्टर नेत्र विकार से पीडि़त मरीजों को बैंगन ना खाने की सलाह देते हैं।
बैंगन का सेवन किस तरह करना लाभदायक होता है?
-बैंगन को हमेशा उबालकर खाएं
-कभी भी अधिक तला-भुना बैंगन ना खाएं।
-बैंगन को अच्छी तरह से धोकर खाएं।
-अगर भर्ता बना रहे हैं, तो काटकर चेक करें कि कहीं उसमें कीड़े तो नहीं।
-बैंगन को कोयले या फिर कंडे में भूनकर उसका भर्ता खाएं।
Leave A Comment