जरूरत से ज्यादा मूंगफली खाने से शरीर में ये समस्याएं हो सकती हैं-....
गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ ही ज्यादातर घरों में खान-पान में बदलाव भी देखा जा रहा है। इस मौसम में मूंगफली का सेवन विशेष तौर के किया जाता है। इसके अपने फायदे भी हंै। यह काफी स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। स्किन से लेकर बालों और स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। मूंगफली में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, खनिज और फैटी एसिड की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। काले नमक के साथ इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। लेकिन मूंगफली का अधिक सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। आइये जाने मूंगफली की अधिक मात्रा के सेवन से क्या -क्या परेशानियां हो सकती हैं-
एलर्जी की होती है शिकायत
अधिक मूंगफली के सेवन से एलर्जी की शिकायत हो सकती है। कुछ लोगों को मूंगफली सूट नहीं करते हैं, ऐसे में उन्हें एलर्जी की समस्या हो सकती है। अगर मूंगफली खाने के बाद सांस लेने में परेशानी, लाल दाने जैसी शिकायत हो जाती है, तो बिल्कुल भी मूंगफली ना खाएं। अस्थमा के रोगियों को अधिक मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे अस्थमा के अटैक का खतरा बढऩे की आशंका रहती है। वहीं थायरॉइड से ग्रसित व्यक्ति को डॉक्टर्स की सलाह लेकर ही मूंगफली का सेवन करना चाहिए।
स्किन को पहुंच सकता है नुकसान
अगर किसी की स्किन अति संवेदनशील है, तो अधिक मूंगफली खाने से बचें। इससे खुजली और रैशेज की शिकायत हो सकती है। अधिक संवेदनशील स्किन वालों के लिए मूंगफली खाना नुकसानदेय हो सकता है। इससे चेहरे और गले में सूजन की शिकायत हो सकती है।
पेट में गैस की समस्या
सर्दियों में जरूरत से ज्यादा मूंगफली खाने से गैस की शिकायत भी हो सकती है। एसिडिटी की परेशानी होने पर सीने में जलन, पेट में परेशानी और कई अन्य समस्याएं आपको हो सकती हैं। इसलिए अगर मूंगफली खाएं, तो सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।
लिवर पर पड़ता है असर
अधिक मूंगफली के सेवन से लिवर पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। ज्यादा मूंगफली खाने से लिवर में अफलेटोक्सिन की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ जाती है। यह एक कार्सिनोजन है, जो लिवर से जुड़ी परेशानियों को बढ़ाता है।
पेट खराब होने की संभावना
मूंगफली की तासीर काफी ज्यादा गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन किया जाता है। गर्मी में अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से दस्त और उल्टी की शिकायत हो सकती है।
ओमेगा-6 फैटी एसिड
मूंगफली में ओमेगा-6 फैटी एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है। यह शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन यह शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा को काफी कम कर देता है। शरीर के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड भी जरूरी होता है। ऐसे में दिल से जुड़ी समस्या और इंफ्लेमेशन होने की संभावना रहती है।
Leave A Comment