ब्रेकिंग न्यूज़

 दांतों की झनझनाहट कम करने के लिए अपनाएं ये 6 टिप्स, जल्द मिलेगी राहत

 दांतों से जुड़ी कोई भी समस्या दिनभर परेशान रख सकती है। इसके कारण मुंह में सूजन आ जाती है। दांतों से जुड़ी समस्या इसलिए भी बड़ी है क्योंकि इस कारण कुछ भी खाना मुश्किल हो जाता है। इसी तरह दांतों में झनझनाहट होने पर भी काफी मुश्किल होती है। ऐसे में कुछ भी गर्म या ठंडा खाने पर दांतों में झनझनाहट होती है। इसके कारण खाना चबाने में भी मुश्किल होती है। कई बार यह समस्या दिनभर परेशान कर सकती है। लेकिन अगर आप कुछ टिप्स को फॉलो करते हैं, तो आपको इससे काफी हद तक आराम मिल सकता है। आइये इस लेख में जानें दांतों की झनझनाहट को कैसे कम करें। 
 दांतों की झनझनाहट कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स 
धीरे ब्रश करें- 
दांतों की झनझनाहट कम करने के लिए ब्रश करने का तरीका बदलें। ज्यादा तेज ब्रश करने से आपके मसूड़े और भी कमजोर हो सकते हैं। इसलिए दोनों समय धीरे-धीरे ब्रश करें। इसके साथ ही, ध्यान रखें कि आप सॉफ्ट ब्रश ही इस्तेमाल करें। क्योंकि हार्ड ब्रश इस्तेमाल करने से भी आपको परेशानी हो सकती है। 
 हाइजीन का पूरा ध्यान रखें 
झनझनाहट कम करने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। दिन में 2 से 3 बार साफ पानी से गरारे जरूर करें। खाना खाने के बाद मुंह को साफ करें। इससे बैक्टीरिया नहीं पनपेंगे। साथ ही झनझनाहट भी कम होने लगेगी।
 लौंग का तेल लगाएं 
लौंग का तेल लगाने से आपको बहुत जल्दी आराम मिलेगा। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। इसे दांतों पर लगाने से आपको झनझनाहट से राहत मिलेगी। अगर आपके मसूड़े में सूजन या दांतों में दर्द है, तो इससे भी आपको काफी राहत मिलेगी। इसे दिन में दो बार दांतों पर मसाज करें। इसके अलावा, कॉटन में तेल लगाकर कुछ देर के लिए दांतों पर लगा रहने दें। इससे भी आपको जल्द आराम मिलेगा। 
 नमक के पानी के गरारे करें 
नमक के पानी के गरारे करने से आपको जल्दी राहत मिलेगी। नमक का पानी बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। अगर आपको सूजन या दर्द भी है, तो इससे भी आपको काफी राहत मिलेगी। इसलिए दिन में दो बार गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे जरूर करें। 
 डॉक्टर से संपर्क करें 
अगर आपको यह समस्या एक सप्ताह से ज्यादा समय से है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि यह किसी बड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है। 
 (इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। )

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english