सर्दियों में कमरकस खाने से मिलते हैं कई फायदे
सर्दियों में अधिकतर लोगों के घरों में ड्राई फ्रूट्स और गोंद के लड्डू बनाएं जाते हैं। दरअसल, इस मौसम में ठंड से बचने और शरीर को गर्म रखने के लिए घर में इस तरह के पौष्टिक लड्डू बनाए जाते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को मालूम नहीं होगा कि इन लड्डूओं काले और लाल रंग का गोंद भी मिलाया जाता है। इस गोंद को गोंद चुनिया और पलाश गोंद के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद में पलाश के फूल, पेड़ और गोंद से कई तरह के रोगों को दूर करने में मदद मिलती है। कमरकस में एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा पाई जाती है। कमरकस पाउडर का इस्तेमाल रेसिपी में स्वाद बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। इसे अनिद्रा, पेट दर्द और पीठ कमर दर्द जैसी विभिन्न समस्याओं को ठीक करने इस्तेमाल किया जाता है।
सर्दियों में महिलाओं के लिए कमरकस के फायदे
डिलीवरी के बाद महिला की ताकत बढ़ाएं
कमरकस का सेवन प्रसव के बाद शरीर को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है। यह मांसपेशियों को मजबूती देता है और शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। इससे डिलीवरी के बाद महिलाओं को रिकवर करने में मदद मिलती है।
पीरियड के दर्द को कम करें
कमरकस या पलाश गोंद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, यह एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पीरियड्स के दौरान महिलाओं को होने वाले ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, इसके सेवन से पेट के हिस्से की मांसपेशियों को आराम मिलता है।
शरीर को गर्म रखें
सर्दियों में कमरकस का सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। यह ठंड से बचाव करता है और जोड़ों के दर्द में भी राहत देता है। महिलाओं को सर्दियों में होने वाले दर्द से बचाव करने के लिए भी कमरकस का सेवन किया जाता है।
हड्डियों को मजबूती प्रदान करें
कमरकस कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। यह खासतौर पर उन महिलाओं के लिए उपयोगी है जिन्हें हड्डियों की कमजोरी की शिकायत होती है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
कमरकस में एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं और सर्दियों में बालों को रूखेपन से बचाते हैं। साथ ही, इसके सेवन से बालों में नई चमक आती है और बाल पहले की अपेक्षा स्वस्थ बनते हैं।
कमरकस का सेवन कैसे करें
कमरकस लड्डू
इसे बनाने के लिए आप कमरकस, गेंहू का आटा, गुड़, और घी ले लें। सबसे पहले आप घी में कमरकस को भून लें। इसके बाद इसमें गेहूं के आटे को हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद इसमें गुड़ और सूखे मेवों को मिलाकर लड्डू तैयार करें।
कमरकस का दूध
गर्म दूध में कमरकस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसको स्वादिष्ट बनाने के लिए ऊपर से शहद या गुड़ डालकर सेवन करें। इसे आप रात को सोने से पहले पिएं। इससे नींद अच्छी आती है और तनाव कम होता है।
कमरकस सर्दियों में महिलाओं के लिए एक वरदान है। यह न केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि सर्दियों की ठंड से भी बचाव करता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करें और सर्दियों का आनंद स्वस्थ और ऊर्जावान तरीके से लें।
Leave A Comment