ब्रेकिंग न्यूज़

  मिट्टी पर नंगे पांव टहलने से मिलते हैं बेहतरीन फायदे.....
 क्या कभी किसी ने सोचा है कि नंगे पांव चलने से क्या होता है? समुद्र किनारे, पहाड़ पर, या किसी बाग में नंगे पांव चलने का आनंद कैसा होता होगा। बहुत से लोगों को इसके बारे में पता भी हो सकता है और किसी को नहीं भी। आज हम जानते हैं कि मिट्टी में नंगे पांव टहलने से कैसे पहुंचता है शरीर को फायदा जानते हैं-
 ब्लड प्रेशर कम करता है
नंगे पांव जमीन पर चलने से  ब्लड प्रेशर की समस्या का प्रभाव कम होता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की परेशानी रहते हैं उन्हें 10 से 15 मिनट रोजाना चलना चाहिए। इसके साथ ही नंगे पांव चलने से शरीर में ताजगी रहती है। इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन  बढ़ाने में मदद होती है  । पैरों के नीचे वाला हिस्सा मजबूत होता है। साथ ही जिन लोगों को ज्यादा तनाव रहता है उन्हें हर रोज सुबह नंगे पांव जरूर घूमना चाहिए। 
 शरीर में सूजन और दर्द कम करने में मददगार
जिन लोगों को शरीर में सूजन या अक्सर दर्द रहता है इनके लिए सुबह नंगे पांव जमीन पर चलना बेहद ही फायदेमंद होता है क्योंकि जमीन में खास विद्युत पॉवर होती है  जो शरीर को महत्वपूर्ण बल देती है। 
 माइग्रेन में राहत मिले
नंगे पांव चलने से शरीर कई बीमारियों से दूर रह सकता है। वहीं जिन लोगों को माइग्रेन के दर्द से जूझना पड़ता है उनके लिए नंगे पांव चलना फायदेमंद होता है। इससे उन्हें आराम मिलता है। 
 शरीर में एनर्जी बढ़ाता है
नंगे पांव चलने से शरीर मे एनर्जी लेवल बढ़ता है इसलिए लोगों को कराटे, योगा आदि चीजें नंगे पांव ही कराया जाता है। इससे शरीर में नई ऊर्जा बनी  रहती है। 
 इम्युनिटी और आंत के स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद करता है
जमीन में शक्तिशाली सूक्ष्म जीव प्राकृतिक तरीके से इम्युनिटी बनाने में मदद करते हैं। इसलिए हर किसी को मिट्टी के संपर्क में जरूर रहना चाहिए। हमारे नाखून और त्वचा के जरिए सूक्ष्म जीव शरीर में जाते हैं, जिससे वह आंतों को अच्छे बैक्टीरिया की खुराक मुहैया कराते हैं। व्यक्ति की आंतों में माइक्रोफ्लोरा होता है जो कि सूक्ष्मजीवी बैक्टीरिया के कारण बनता है और इसकी वजह से  इम्यून सिस्टम ज्यादा मजबूत और ज्यादा स्वस्थ रहता है।
 जानें क्या कहते हैं वैज्ञानिक
 जमीन पर नंगे पांव चलने से प्रकृति के साथ जोडऩे में मदद मिलती है। रोजाना सुबह 30 मिनट अपने लिए निकालकर नंगे पांव सैर करनी चाहिए। इससे आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं और स्वास्थ्य भी सही रहता है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english