पुरुषों को महिलाओं की तुलना में अधिक पानी क्यों पीना चाहिए?
क्या आप जानते हैं कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। सवाल यह है कि आखिर पुरुषों को अधिक पानी की जरूरत क्यों होती है और उन्हें एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?
पुरुषों को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?-
दी नेशनल एकाडेमीज ऑफ साइेंसेस, इंजीनियरिंग एंड मेडिसिन की मानें, तो पुरुष को एक दिन में 3.7 लीटर पानी पीना चाहिए। हालांकि, पानी की आपूर्ति के लिए सिर्फ पानी पिया जाए, यह जरूरी नहीं होता है। अपनी डाइट में ऐसी चीजें भी शामिल करनी चाहिए, जिसमें पानी की मात्रा मौजूद हो। जैसे ऐसे फल और सब्जियों का सेवन करें, जिससे शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जा सके। विशेषज्ञों की मानें, जब पुरुष नियमित रूप से एक दिन जरूरत अनुसार पानी पीते हैं, तो इससे उनके शरीर का तापमान सही रहता है, ब्लड वॉल्यूम बेहतर होता है, एक्सरसाइज की परफॉर्मेंस में सुधार होता है और डिहाइड्रेशन जैसी परेशानियां भी दूर होती हैं।
पुरुषों को महिलाओं की तुलना में अधिक पानी क्यों पीना चाहिए?
विशेषज्ञों की मानें, तो पुरुषों को महिलाओं की तुलना में अधिक पानी पीना चाहिए। यह झूठ नहीं, सच है। पुरुषों को अपने पानी के इनटेक की ओर ध्यान रखना चाहिए। यहां यह जान लेना आवश्यक है कि आखिर पुरुषों को अधिक पानी क्यों पीना चाहिए, इस संबंध में एक्सपर्ट का कहना है कि पुरुषों का बॉडी मास अधिक होता है। जबकि महिलाओं में फैट अधिक होता है। मसल्स को होल्ड करने के पानी की जरूरत होती है। इसके अलावा, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि पुरुषों का वजन महिलाओं की तुलना में ज्यादा होता है। ऐसे में पुरुषों को पानी पीने की जरूरत महिलाओं से ज्यादा होती है। इसके अलावा, महिलाओं के स्वास्थ्य साइकिल की ओर देखें, तो वह भी पुरुषों से अलग होती है। जैसे जब महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है, तो ऐसे में प्लाजमा वॉल्यूम कम होने लगता है। इस स्थिति में महिला को अधिक प्यास लगने लगती है। जबकि, पुरुषों के साथ ऐसा नहीं है। उन्हें अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आवश्यक है कि वे निरंतर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, पाचन क्षमता में सुधार होता है और ब्लड शुगर का स्तर भी संतुलित रहता है। यहां तक कि सही मात्रा में पानी पीने से हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है।
Leave A Comment