अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद गर्म खाना क्यों नहीं खाना चाहिए?
अक्ल दाढ़ उन दांतों को कहते हैं, जो वयस्क होने के बाद दाढ़ की ओर आती हैं। इन्हें थर्ड मोलर टीथ भी कहा जाता है। ये मुंह के अंतिम सिरे में आती हैं। आमतौर पर अक्ल दाढ़ आने पर हल्का-फुल्का दर्द महसूस होता है। कुछ लोगों के लिए यह दर्द बहुत तीव्र होता है और कभी-भी सूजन भी आ जाती हैं। वहीं, कुछ लोगों को अक्ल दाढ़ आने पर किसी भी तरह का दर्द नहीं होता है। इसके अलावा, जरूरी नहीं है कि सबके मुंह में चारों अक्ल दाढ़ आ जाएं। कुछ लोगों को एक दांत आते हैं, तो कुछ लोगों दो, तीन या चारों आ जाते हैं। अगर अक्ल दाढ़ आने पर दिक्कतें ज्यादा होती हैं, तो विशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि दांतों को रिमूव कर दिया जाए। ऐसा इसलिए भी कहा जाता है, क्यांकि अक्ल दाढ़ निकलने में समय लेते हैं और रह-रहकर इसमें दर्द और सूजन हो सकती है। ऐसे में अक्ल दाढ़ निकाल देना सही रहता है। यहां सवाल उठता है कि आखिर अक्ल दाढ़ निकालने पर गर्म चीजें खाया जाना सुरक्षित होता है?
क्या अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद गर्म खाना खाना सेफ होता है?-
ज्यादातर समय अक्ल दाढ़ का निकलना काफी दर्दभरा अहसास होता है। कुछ लोगों को छह-छह महीने में इसका दर्द उठता है और सूजन भी हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति के लिए खाना-पीना और मुंह तक पूरी तरह खोलना मुश्किल भरा हो जाता है। इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए एक्सपर्ट का कहना है कि अक्ल दाढ़ को निकलवा दिया जाना चाहिए। इससे दर्द स्थाई रूप से खत्म हो जाता है। लेकिन, अक्ल दाढ़ रिमूव करने की प्रक्रिया के बाद कुछ दिनों तकलीफ बनी रहती है। ऐसे में गर्म खाना खाया जाना कितना सुरक्षित है? इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है कि अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद गर्म खाना नहीं खाना चाहिए। यह बिल्कुल सुरक्षित नहीं होता है। आमतौर पर किसी भी तरह की दांतों से जुड़ी प्रक्रिया के बाद गर्म खाना नहीं खाना चाहिए। यह सही नहीं होता है। अगर आप अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद गर्म खाना खाते हैं, तो कुछ समस्याएं हो सकती हैं, जैसे प्रभावित हिस्से में जलन, सूजन और अन्य जटिलताएं। इस तरह की परेशानी से बचना है, तो बेहतर है कि आप अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद ठंडा खाना खाएं। गर्म खाना खाने से परहेज करें।
अक्ल दाढ़ निकलवाने के गर्म खाना क्यों नहीं खाना चाहिए?
सूजन बढ़ सकती है
अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद प्रभावित हिस्सा काफी कमजोर और सेंसिटिव हो जाता है। ऐसे में अगर आप गर्म खाना खा लेते हैं, तो इससे प्रभावित हिस्सों में खाने के पार्टिकल्स जम सकते हैं, जो कि दर्द के साथ-साथ सूजन भी बढ़ा सकता है। यही नहीं, गर्म चीजें खाने के कारण प्रभावित हिस्से की रिकवरी देरी से हो सकत है, जो सूजन में बढ़ावा देता है।
ड्राई सॉकेट की स्थिति
अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद कुछ लोगों को ब्लीडिंग होने लगती है। ऐसा होना सामान्य है। कुछ देर के लिए प्रभावित हिस्से पर रुई दबाकर रखी जाए, तो ब्लड निकलना बंद हो जाता है। लेकिन, कुछ मामलों में यहां ड्राई सॉकेट की स्थिति बन जाती है। ऐसा खासकर, उन लोगों के साथ अधिक होता है, जो अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद गर्म खाना खाते हैं। आपको बता दें कि ड्राई सॉकेट का मतलब होता है कि दांत निकलवाने के बाद जब खून का थक्का न बनना। ऐसे में ब्लीडिंग होती रहती है। इसे ही हम ड्राई सॉकेट कहते हैं।
असहजता होना
अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद गर्म खाना खाने से असहजता भी बढ़ सकती है। असल में, इस दौरान सही तरह से कुछ भी खाना मुश्किल होता है। कई बार अक्ल दाढ़ निकलवाने के लिए सर्जरी की जाती है, जिससे टांके भी लगाए जाते हैं। इस स्थिति में गर्म खाना खाना बिल्कुल सही नहीं होता है। टांकों की रिकवरी की गति धीमी हो जाती है और सामान्य से सामन्य चीज खाना भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद क्या खाएं?
अक्ल दाढ़ निकवाने के बाद सॉफ्ट और ठंडी चीजें खानी चाहिए। इसमें दही, आइस्क्रीम जैसी चीजें शामिल हैं। इससे दांत का दर्द भी कम होता है और टांकों में दिक्कत भी नहीं आती है। यहां तक कि अक्ल दाढ़ की रिकवरी में भी ठंडी चीजें बाधा नहीं डालती हैं।
Leave A Comment