नहाने से पहले शरीर पर लगाएं ये 5 चीजें, दिनभर मुलायम और कोमल रहेगी त्वचा
नहाने के बाद अक्सर लोग त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए तरह-तरह की चीजों को अप्लाई करते हैं। अधिकतर लोग नहाने के बाद मॉइश्चराइजर अप्लाई करते हैं। लेकिन, आपको नहाने से पहले भी शरीर पर कुछ ऐसी चीजें लगानी चाहिए, जो त्वचा को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट करते हैं। कई लोग नहाने से पहले महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। आप चाहें तो शरीर पर घर में मौजूद कुछ चीजों को भी अप्लाई कर सकते हैं। नारियल तेल और सरसों के तेल के साथ ही आप त्वचा पर इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं नहाने से पहले शरीर पर क्या लगाना चाहिए?
बादाम का तेल
नहाने से पहले आप शरीर पर बादाम का तेल लगा सकते हैं। बादाम का तेल त्वचा को नमी प्रदान करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। बादाम का तेल रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा दिलाता है। यह त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है। आपको रोज सुबह नहाने से पहले शरीर पर बादाम का तेल जरूर लगाना चाहिए।
नारियल का तेल
आप शरीर पर नहाने से पहले नारियल का तेल भी लगा सकते हैं। नारियल का तेल त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। यह त्वचा से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। हालांकि, आपको कोकोनट वर्जिन ऑयल का ही इस्तेमाल करना चाहिए। नारियल तेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। यह ड्राई स्किन से भी छुटकारा दिलाता है। आप रोज सुबह शरीर पर नारियल तेल लगाएं और फिर नॉर्मल पानी से नहा लें। इससे आपकी त्वचा पर पूरे दिनभर नमी बनी रहेगी।
मुल्तानी मिट्टी
आयुर्वेद में मुल्तानी मिट्टी को त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करती है। मुल्तानी मिट्टी मुंहासों से भी छुटकारा दिलाती है। अगर आप त्वचा की फोड़े-फुंसियों से परेशान रहते हैं, तो नहाने से पहले शरीर पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी त्वचा को ठंडक प्रदान करती है। इससे त्वचा की जलन और खुजली भी शांत होती है।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अक्सर लोग चेहरे पर एलोवेरा जेल अप्लाई करते हैं। आप चाहें तो पूरे शरीर पर भी एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। लेकिन, आपको नहाने से पहले ही शरीर पर एलोवेरा जेल लगाना चाहिए। एलोवेरा जेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। एलोवेरा जेल रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा दिलाता है।
बेसन और हल्दी उबटन
नहाने से पहले आप बेसन और हल्दी का उबटन भी लगा सकते हैं। आप इस उबटन को घर पर ही बना सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो मार्केट में मिलने वाले बेसन-हल्दी उबटन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन और हल्दी, दोनों ही त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। बेसन त्वचा के मुंहासों को मिटाने में असरदार होता है। वहीं, हल्दी त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करता है। बेसन और हल्दी का उबटन त्वचा का निखार भी बढ़ाता है।
Leave A Comment