चने की रोटी है फायदेमंद....जानिए खाने से मिलते हैं क्या फायदे
ज्यादातर रोटियां गेहूं की ही बनाई जाती हैं, लेकिन चने, मक्का और बाजरे की रोटी के भी बहुत फायदे हैं।
डायबिटीज के मरीजों को अक्सर अपनी डाइट में कुछ चीजों से परहेज करने को कहा जाता है। नाश्ते से लेकर, लंच और डिनर तक में उन्हें, उन्हीं चीजों का सेवन करने को कहा जाता है, जिनसे कि उनका ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहे और डायबिटीज कंट्रोल में रह सके। ऐसे में वे चने की रोटी आराम से खा सकते हैं।
सबसे पहली बात कि चना की रोटी ग्लूटेन फ्री जो कि एक बड़ा प्रभावी कारण है कि इसे डाइट में शामिल किया जा सकता है। दरअसल ग्लूटन गेहूं, जौ और जई (बार्ली) जैसे अनाजों में मिलने वाला एक प्रोटीन है, जो कि ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है। वहीं चने की रोटी ग्लूटेन मुक्त है, जो कि ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रख सकता है। वहीं कई और कारण भी हैं, जिसकी वजह से डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में काला चना या चने की रोटी को जरूर शामिल करना चाहिए।
चने की रोटी खाने के फायदे
1.कोलेस्ट्रॉल कम करता है चने की रोटी
चने के आटे में ग्लिसेमिक इंडेक्स 70 होता है जबकि गेंहू के आटे में 100 के करीब होता है इसलिए चने की रोटी खाने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा नियंत्रित रहती है। वहीं अगर गेंहू के आटे और चने के आटे को मिलाकर सेवन किया जाए तो कोलेस्ट्राल लेवल भी सामान्य रहता है। इसकी मदद से गुड कोलेस्ट्राल बढ़ता है। वहीं चना दाल के आटे में बहुत अधिक घुलनशील फाइबर होता है जो, न केवल ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, बल्कि धीरे-धीरे रक्तप्रवाह में भी आराम से अवशोषित हो जाता है, परिणामस्वरूप ये ब्लड शुगर के स्तर को सही रखता है और उसमें अचानक से बढ़ोतरी का कारण नहीं बनता है।
2.हाई प्रोटीन वाला होता है चने की रोटी
चने की रोटी गेहूं की रोटी की तुलना में अधिक प्रोटीन युक्त होता है। उदाहरण के लिए एक चने की रोटी खाने से आपको लगभग 10 ग्राम प्रोटीन मिलता है, जो कि गेहूं की रोटी की तुलना में ज्यादा है। वहीं इसे खाकर आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी और आप कंप्लीट महसूस करेंगे। इस तरह ये आपको मोटापा और इटिंग डिसऑर्डर से भी बचा सकती है।
3.पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
चने की रोटी में हाई फाइबर होता है, जो कि आपके पेट के लिए बहुत अच्छा है। दरअसल जिन लोगों को कब्ज और पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियां रहती हैं, उनके लिए ये चने की रोटी खाना इसे ठीक कर सकता है। इसका फाइबर पाचनतंत्र को एक्टिव करता है, जिससे कि आपका पेट साफ रहता है।
इस फायदों के अलावा चने की रोटी खाने का एक फायदा ये भी है कि चने की दाल से बनी रोटी में आयरन और कैल्शियम की अधिक मात्रा होती है, जो कि दिमाग से तनाव को कम करने में मदद करता है। वहीं ब्रेकफास्ट में इसे खाना दिनभर काफी एनर्जेटिक महसूस करवा सकता है। इसलिए आपको अपनी रेगुलर रोटी में बदलाव करके कभी कभार चने की रोटी खाने की कोशिश करनी चाहिए। तो अगर आपने आज तक चने की रोटी नहीं खाई है, तो दो कप चने का आटा लेकर गर्म पानी में गू्ंथ लें और फिर इसकी रोटी बना कर खाएं, स्वाद के लिए आप इसमें अजवाइन या फिर मेथी के पत्ते भी डाल सकते हैं। चना आटा में बथुवा भाजी के पत्ते डालकर बनाई गई रोटियां भी शरीर के लिए फायदेमंद है।
-----
Leave A Comment