गोंद कतीरा या चिया सीड्स: शरीर को ठंड़ा रखने के लिए क्या ज्यादा बेहतर है?
र्मियों में बॉडी को हाइड्रेट रखने की जरूरत ज्यादा होती है। क्योंकि, वातावरण में तापमान बढ़ने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में बॉडी डिहाइड्रेट होना शुरू हो जाती है, जिस कारण उल्टी, मतली और चक्कर आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए गर्मियों में शरीर को ठंड़ा रखने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ज्यादा किया जाता है। इन्हीं में गोंद कतीरा और चिया सीड्स का नाम भी शामिल है। ये दोनों ही बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं शरीर को ठंड़ा रखने के लिए इनमें से क्या ज्यादा बेहतर है?
गर्मियों में गोंद कतीरा खाने के फायदे
गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। गोंद कतीरा नेचुरल कूलिंग एजेंट होता है इसलिए गर्मियों में इसका सेवन ज्यादा किया जाता है। गोंद कतीरा में कैल्शियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं। इसे डेली डाइट में शामिल करने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। गोंद कतीरा में सॉल्युबल फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके सेवन से अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं ठीक होती हैं। पानी में भिगोकर रखने पर यह पानी ज्यादा सोखता है जिससे स्किन हेल्थ इंप्रूव होती है।
गर्मियों में चिया सीड्स खाने के फायदे-
गर्मियों में चिया सीड्स का सेवन करना भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे पानी में भिगोकर रखने से इसका साइज भी कई गुना बढ़ जाता है। इसमें भी कई तरह से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्लांट बेस्ड ओमेगा-3 और प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है और ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है, जिससे वेट लॉस करना भी आसान हो जाता है। चिया सीड्स में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो बॉडी में इंफ्लेमेशन कम करने में मदद करते हैं।
शरीर को ठंड़ा रखने के लिए क्या ज्यादा बेहतर है?
शरीर को ठंड़ा रखने के लिए गोंद कतीरा चिया सीड्स से ज्यादा बेहतर है। क्योंकि, यह चिया सीड्स से ज्यादा पानी सोखता है और इसकी तासीर ज्यादा ठंड़ी होती है। लेकिन अगर आपको पोषक तत्व ज्यादा चाहिए, तो आप चिया सीड्स चुन सकते हैं। क्योंकि, इसमें प्रोटीन और ओमेगा-3 ज्यादा मौजूद होता है।
निष्कर्ष
शरीर को ठंड़ा रखने के लिए गोंद कतीरा चिया सीड्स से ज्यादा बेहतर है। क्योंकि इसकी तासीर ठंड़ी ज्यादा होती है और यह पानी भी ज्यादा सोखता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं या न्यूट्रिशन बढ़ाना चाहते हैं, तो आप चिया सीड्स चुन सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई हेल्थ इशु रहता है, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
Leave A Comment