ब्रेकिंग न्यूज़

  इम्यून सिस्टम मजबूत करने समेत इन 5 समस्याओं में फायदेमंद है नोनी जूस....

 नोनी एक तरह का फल है, जो आमतौर पर भारत में पाया जाता है और इसे इंडियन मलबेरी के रूप में भी जाना जाता है। यह फल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसलिए इसे लोग अलग-अलग तरह से अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इतनी ही नहीं नोनी के पेड़, पत्तों और जड़ का उपयोग भी कई औषधिय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन, क्या आपको पता है नोनी का जूस भी आपकी सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं होता है। नोनी के जूस  में मौजूद पोषक तत्व स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने और राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।  
 नोनी जूस के फायदे 
1. प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना
नोनी जूस में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। यह शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते है औऱ सामान्य सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव में मदद करता है।  चूहों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि नोनी जूस के सेवन से उनके इम्यून सिस्टम पर प्रभाव पड़ा। 15 दिनों तक नोनी जूस पीने के बाद, चूहों के शरीर में कुछ सेल्स की गतिविधि कम हो गई, जो इम्यून सिस्टम को कंट्रोल करने में मदद करती हैं।"
 2. जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत
नोनी जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गठिया  और अन्य जोड़ों से जुड़ी समस्याओं में राहत दिला सकते हैं। यह जूस जोड़ों के लचीलापन को बढ़ाता है और दर्द को कम करता है। नोनी प्लांट में दर्द और सूजन को कम करने वाले गुण होते हैं। दो ओपन-लेबल क्लिनिकल ट्रायल में पाया गया कि नोनी जूस पीने से गठिया और गर्दन के दर्द में राहत मिलती है। एक स्टडी में 90 मरीजों को शामिल किया गया, जिन्हें नोनी जूस, फिजियोथेरेपी या दोनों का मिश्रण दिया गया था। स्टडी से पता चला कि नोनी जूस पीने से दर्द कम हुआ और उनकी गति में सुधार हुआ।
 3. वजन कम करने में मददगार
नोनी जूस को नियमित रूप से पीने से वजन घटाने में मदद भी मिल सकती है। इस जूस का सेवन मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और शरीर में जमे फैट को कम करने में मदद करता है।  नोनी जूस पीने से वजन कम करने को लेकर दो अलग-अलग अध्ययन किए गए हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि नोनी जूस पीने से शरीर की चर्बी कम   होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है। दूसरी स्टडी में पाया गया कि नोनी जूस पीने से मांसपेशियों का अध्ययन में पाया गया कि नोनी जूस पीने से मांसपेशियों का द्रव्यमान बना रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
 4. दिल की सेहत के लिए
नोनी जूस का सेवन आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए  फायदेमंद माना जाता है। यह जूस हार्ट के मरीजों को होने वाले जोखिम को कम करने में मदद करता है, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने और हार्ट हेल्थ में सुधार करने में मदद करता है। नोनी जूस के सेवन से दिल के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।  एक अध्ययन में पाया गया कि नोनी जूस पीने से ब्लड में ऑक्सीडेटिव तनाव कम होता है, जो दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, नोनी जूस में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
 5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
नोनी जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं, जो स्किन हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है और त्वचा को चमकदार  बनाती है। इतना ही नहीं ये बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है।   स्टडी के अनुसार, नोनी के अर्क के उपयोग से स्किन में सूजन कम होती है और स्किन की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है, जिससे एजिंग धीमी हो जाती है। नोनी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है और स्किन की समस्याओं को दूर करता है।
 6. मसूड़ों और दांतों की देखभाल
नोनी जूस का सेवन आपके मसूड़ों की सूजन को कम करने और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। नोनी जूस के सेवन से ओरल हेल्थ में सुधार हो सकता है।  नोनी जूस पीने से मुंह धोने से मसूड़ों की सूजन कम होती है और मुंह की सेहत में सुधार होता है। नोनी जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। इससे मुंह की सेहत को बेहतर रखने और दांतों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।
 नोनी जूस का सेवन कैसे करें?
नोनी जूस का सेवन आप सुबह खाली पेट कर सकते हैं, क्योंकि नोनी जूस खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। खाली पेट नोनी जूस पीने से पोषक तत्व आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। इसके साथ ही आप इसे गर्म पानी के साथ मिलाकर पीने की कोशिश करें। मार्केट में आपको नोनी जूस आसानी से मिल जाएगा। लेकिन अगर आप घर पर नोनी का जूस बनाना चाहते हैं तो एक कंटेनर में पके फल भरें और उसे कुछ दिनों के लिए धूप में फर्मेंट होने के लिए छोड़ दें। फिर जूस को छानकर पी लें। या आप ताजा नोनी जूस बनाने के लिए पके हुए नोनी फलों को पीसकर और उसकी प्यूरी बनाकर छान लें और फिर पिएं।
 नोनी जूस एक नेचुरल ड्रिंक है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसलिए, स्किन से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने समेत कई समस्याओं को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में नोनी जूस शामिल कर सकते हैं।
 
 
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english