आखिर अनुष्का शर्मा ने क्यों छोड़ा दूध, चीनी और रोटी
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बेहद खूबसूरत और हसीन हैं। इन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। अनुष्का अब 37 साल की हो गईं हैं लेकिन उनका लुक अभी भी 25 साल की तरह लगता है। एक्ट्रेस का हुस्न और खूबसूरती लोगों को दीवाना बना देता है। एक्ट्रेस खुद को फिट और स्लिम रखने के लिए अच्छे डाइट को फॉलो करती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी डाइट चार्ट से कुछ फूड को हटा दिया है। एक्ट्रेस की डाइट और उनकी लाइफस्टाइल बहुत अच्छा है, जिससे वो एकदम यंग और जवान रखती हैं।
अनुष्का शर्मा कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर भी हुई हैं.। बॉलीवुड में शानदार फिल्मों के बाद एक्ट्रेस ने इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली को डेट किया और दोनों ने शादी भी रचा ली। शादी के बाद अनुष्का ने फिल्मी दुनिया से थोड़ी दूरी बना ली और पर्सनल लाइफ पर ध्यान देना शुरू किया। अनुष्का के दो बच्चे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया है. लेकिन आज भी एक्ट्रेस को देखकर नहीं लगता है कि वो 37 की हो गईं हैं। एक्ट्रेस एकदम फिट और जवान लगती हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती के पीछे उनकी डाइट और एक्सरसाइज का कमाल है।
अनुष्का शर्मा अपनी डाइट को बहुत अच्छे से फॉलो करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस ने कई बार अपनी डाइट को लेकर बातचीत की हैं।. एक्ट्रेस ने अपने फैंस से शेयर किया है कि वो क्या खाती हैं और किन चीजों से दूर रहती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो चीनी और गेहूं से बनीं चीजों से दूर रहती हैं.। एक्ट्रेस ने बताया कि गेहूं में ग्लूटन होता है, जिससे शरीर में कई रोग हो सकते हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो गेहूं की जगह रागी, बाजरा की चीजें खाती हैं। वहीं एक्ट्रेस बादाम के दूध को अपनी डाइट में शामिल की हैं।. इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं।, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। यह दूध स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
Leave A Comment