सर्दियों में गुड़ के साथ इन 5 चीजों का सेवन कई समस्याओं को करेगा दूर......
सर्दी के दौरान अक्सर लोग गर्म चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने की कोशिश करते हैं, जिसकी मदद से ठंड से बचाव किया जा सके। ऐसे ही गुड़ है जिसे ठंड के दौरान सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और लोग गुड़ को अलग-अलग चीजों के साथ शामिल करके इसका सेवन करते हैं।
गुड़ स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसमें काफी मात्रा में लोहा, विटामिन सी, प्रोटीन, मैग्नीशियम और पोटेशियम मौजूद होता है जो हमे कई तरह से स्वस्थ रखता है। इसके साथ ही ये आपको कई आम संक्रमण जैसे सर्दी और जुकाम में भी राहत पहुंचाता है, ये आसानी से पच जाता है जिससे पेट का स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। ये पाचन तंत्र को काफी मजबूत बनाए रखता है जिसके कारण कब्ज जैसी आम समस्याओं से निजात मिल सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं आप गुड़ को कई चीजों के साथ खा सकते हैं? जानें, ऐसी की कुछ चीजों के बारे में....
मूंगफली के साथ गुड़
गुड़ और मूंगफली दोनों ही स्वास्थ्य के हिसाब से काफी फायदेमंद होती है, इनका सेवन करने से आप अपने पूर्ण स्वास्थ्य को तो स्वस्थ रख ही सकते हैं बल्कि सर्दी के दौरान ये विकल्प आपको गर्म रखने में भी मदद करते हैं। आप सर्दी के दौरान मूंगफली और गुड़ को आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर इसका सेवन कर सकते हैं। इसे आप दिन में कभी भी खा सकते हैं और कोई भी इसका सेवन कर सकता है। आपको बता दें कि मूंगफली और गुड़ का सेवन आपको सर्दी में होने वाली क्रेविंग को भी कम करने का काम करता है।
गुड़ और सौंठ
सौंठ का सेवन भी अक्सर लोग किसी न किसी चीज के साथ किया करते हैं, लेकिन जब आप सौंठ और गुड़ का सेवन एक साथ करते हैं तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से आप आम संक्रमण से आसानी से लड़ सकते हैं और खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। जब आप किसी संक्रमण का शिकार होते हैं तो उस दौरान आप इसका सेवन कर सकते हैं, क्योंकि ये आपको जल्द स्वस्थ करने में काफी मददगार है।
गुड़ और घी
गुड़ और घी अक्सर सर्दियों में लोगों की पसंद बन जाते हंै जिसका सेवन लोग नियमित रूप से करते हैं। गुड़ और घी का सेवन सर्दी के दौरान आपके लिए बहुत अच्छा होता है। घी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जिसकी मदद से आप खुद को मजबूत बना सकते हैं और कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। ये आपके रोजाना की डाइट में शामिल होने से कई फायदे पहुंचाता है।
सौंफ के साथ गुड़ का सेवन
सौंफ अक्सर लोग कई चीजों में शामिल करके इसका सेवन करते हैं, ऐसे ही गुड़ और सौंफ का मिश्रण कर इसका सेवन किया जा सकता है। ये सांस संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है। सर्दी के दौरान रोजाना गुड़ और सौंफ का सेवन किया जा सकता है।
मेथी के बीज और गुड़
मेथी के बीज स्वास्थ्य के लिए कितने फायदेमंद है ये तो आप सभी जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं जब आप मेथी के बीज के साथ गुड़ का सेवन करते हैं तो ये और भी ज्यादा असरदार हो जाता है। ये आपके बालों को मजबूत करने के साथ पूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, जिन लोगों को बहुत ज्यादा बाल झडऩे की समस्या होती है उन लोगों को इसका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए, क्योंकि ये आपके बालों को झडऩे से रोकने का काम करता है।
(नोट-किसी बीमारी से पीडि़त व्यक्ति, इन उपायों का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य सलाह ले लें...)
Leave A Comment