ब्रेकिंग न्यूज़

 लाई खाने से सेहत को होते हैं कई फायदे....
 लाई या खील का उपयोग रोजाना भले ही हम न करें, लेकिन दीपावली में माता लक्ष्मी को लाई और बताशे का भोग अवश्य लगाया जाता है। छत्तीसगढ़ में लाई से बनी स्वादिष्ट लाई बड़ी भी चाव से खाई जाती है। बरसों से घरों में किसी को बुखार होने पर लाई को घी में भूनकर उसे खिलाया जाता रहा है। आज हम जानेंगे इस लाई के फायदे.....
  सेहत की दृष्टि से काफी फायदेमंद होते हैं। खील खाने से सेहत दुरुस्त होती है। खील में भरपूर रूप से कार्बोहाइड्रेट  होता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। इसके साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचा सकता है। फ्रूट्स और ड्राईफ्रूट्स के साथ स्नैंक्स के रूप में इसका सेवन नाश्ते में किया जा सकता है। 
 काब्रोहाइड्रेट की अधिकता  
खील मुख्य रूप से धान से तैयार होता है। इसमें भरपूर रूप से कार्बोहाइड्रेट होता है, जो बच्चों के विकास के लिए बहुत ही अच्छी होती है। कार्बोहाइड्रेट के सेवन से शरीर को उर्जा मिलती है।  
फाइबर की अधिकता 
 फाइबर की अधिकता की वजह से यह मोटापे को कम करने में  मदद करता है। इसमें रेशे काफी ज्यादा होते हैं, जो कब्ज की परेशानी को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही इसमें फास्फोरस और  क्षारीय पदार्थ की मात्रा भरपूर रूप से होती है। 
ओआरएस की तरह करें प्रयोग  
शिशु को दस्त की शिकायत होने पर लाई का इस्तेमाल ओआरएस   की तरह किया जा सकता है। लाई का पानी दस्त की शिकायत को दूर करता है। साथ ही डिहाइड्रेश की परेशानी भी दूर होती है। लाई का पानी तैयार करने के लिए आप 1 गिलास पानी लें। इसमें 2 चम्मच लाई डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इसका सेवन करें। यह हर किसी के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। 
 किडनी की परेशानी से करे बचाव  
लाई में क्षारीय गुण होता है, जो किडनी में होने वाली परेशानियों से   बचाता है। किडनी की परेशानी से जूझ रहे लोगों को लाई से बनी रेसिपी का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही लाई के पानी का भी सेवन किया जा सकता है। 
 भूख को करे कम 
लाई का सेवन करने से भूख कम लगती है। इसके साथ ही यह लंबे समय से उपवास रखने वालों के लिए भी उत्तम आहार माना जाता है। 
 विटामिन डी से भरपूर  
लाई में विटामिन डी भी भरपूर रूप से होता है। अगर  आप दूध में लाई मिलाकर खाते हैं, तो यह आपके लिए बढिय़ा कॉम्बिनेशन साबित हो सकता है। इससे शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। 
आइये लाई से बनी स्वादिष्ट रेसिपी
लाई  से तैयार करें इंस्टेंट खीर
लाई से आप घर में खीर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए  थोड़े से बताशे लें। इन बताशों को अच्छी तरह क्रश करें। अब इसमें लाई मिलाकर मिक्सी ग्राइंडर में पीसें। इसमें थोड़ा ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसमें अपने अनुसार गर्म दूध मिलाएं। अच्छी तरह सभी चीजों को मिक्स करें। लीजिए इंस्टेंट लाई खीर तैयार है।  
लाई की टिक्की
लाई से आप घर में इंस्टेंट टिक्की भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए 1 कटोरी लाई लें। इसे करीब 5 मिनट तक पानी में भिगो दें। 5 मिनट बाद लाई  से पानी को निकाल लें। अब इसमें 1 उबले आलू, 1-2 हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, 1 चुटकी लाल मिर्च पाउडर, 1 चुटकी धनिया और चाट मसाला मिक्स करें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इससे टिक्की बनाएं और तेल में फ्राई करें। लीजिए आपकी टिक्की तैयार है। गर्मागर्म लाई टिक्की चटनी के साथ परोसिए।. 
लाई मिक्चर
 आप पोहे की तरह लाई से भी मिक्चर बना सकते हैं। इसमें मूंगफली, चना दाल, मक्का चिप्स मिलाकर स्वादिष्ट मिक्चर तैयार किया जा सकता है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english