क्या आप भी हैं चाय के साथ पकौड़े खाने के शौकीन?
चाय एक ऐसी चीज है, जिसपर अक्सर लोग लंबे समय तक चर्चा करते हैं। भारत में चाय सबसे आम और ज्यादा चलने वाली ड्रिंक्स में आती हैं। चाय पीने के साथ अक्सर लोग नमकीन, बिस्कुट और स्नैक्स खाने का शौक रखते हैं। बारिश के समय में अक्सर लोग चाय के साथ पकौड़े खाने का आनंद लेते हैं। लेकिन, क्या ऐसा करना वाकई सेहत के लिए अच्छा होता है? इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे चाय के साथ पकौड़े खाना सेहत के लिए कितना सही होता है।
क्या चाय के साथ पकौड़े खाना सही है?
एक्सपर्ट के मुताबिक आमतौर पर लोग चाय के साथ पकौड़े खाने के शौक रखते हैं। चाय के साथ पकौड़े खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। चाय-पकौड़े का कॉम्बिनेशन आमतौर पर सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। चाय के साथ पकौड़े इसलिए नहीं खाने चाहिए क्योंकि पकौड़ों में तेल की ज्यादा मात्रा होती है और मानसून के दौरान गंदे तेल या बिना साफ-सफाई के पकौड़े नहीं खाने चाहिए। इससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है साथ ही साथ कुछ मामलों में आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
चाय के साथ पकौड़े खाने के नुकसान
1. बढ़ सकता है वजन
अगर आप उन्हीं लोगों में शामिल हैं, जिन्हें चाय के साथ पकौड़े खानी की आदत है तो ऐसे में आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। चाय के साथ पकौड़े खाने से शरीर में वसा की बढ़ सकती है। दरअसल, चाय और पकौड़े हेवी होते हैं, जिन्हें खाने से आपकी शरीर में तेल और फैट जम जाता है, जो आगे चलकर मोटापे में बदल सकता है।
2. हार्ट से जुड़ी समस्याएं
चाय के साथ पकौड़े खाने से आपको कहीं न कहीं हार्ट से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, पकौड़े में तेल की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में जम जाती हैं और आपके कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकती हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप पहले से ही हार्ट के मरीज हैं तो ऐसे में चाय के साथ पकौड़े खाना नुकसानदायक हो सकता है।
3. पोषक तत्वों का अवशोषण कम हो सकता है
अगर आप चाय के साथ पकौड़े खाते हैं तो ऐसे में शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण पर भी असर पड़ सकता है। दरअसल, चाय में टैनिन की मात्रा होती है, जो शरीर में पहुंचकर आयरन और अन्य पोषक तत्वों के अवशोषण को कम कर सकते हैं। ऐसे में कुछ मामलों में आपको शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है।
4. हो सकती हैं पाचन संबंधी समस्याएं
चाय के साथ पकौड़े खाने से आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, पकौड़े में मसाले होते हैं, जिसे खाने से गैस, अपच और खट्टी डकार आने जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको पेट में जलन और कुछ मामलों में दर्द का भी सामना करना पड़ सकता है।
Leave A Comment