क्या दलिया खाना हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है
दलिया, हमेशा से ही लोगों के हेल्दी नाश्ते का हिस्सा रही है। दलिया खाने के पीछे सबसे बड़ा कारण है कि यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है और सुपाच्य भी होता है। कुछ लोग इसे ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए इसमें सब्जियों और दाल को भी शामिल करते हैं तो कुछ लोग दूध वाला दलिया खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा भी दलिया खाने के कई फायदे हैं लेकिन, आज हम बात करेंगे हाई बीपी के मरीजों के लिए दलिया खाने की। क्या फाइबर से भरपूर यह डिश बीपी मैनेज करने में मददगार है?
क्या दलिया हाई बीपी में खा सकते हैं-
दलिया हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) के लिए एक बहुत ही अच्छा और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है। दलिया में फाइबर और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बलड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायता करते हैं। इसमें सोल्युबल फाइबर होता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। दलिया का नियमित सेवन ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है क्योंकि यह शरीर में रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखता है और रक्त प्रवाह को सुचारू करता है। इसके अलावा इन कारणों से आपको दलिया को अपनी डाइट का हिस्सा बनना चाहिए। जैसे कि
दलिया में नहीं होता सोडियम
हाई बीपी के मरीजों की सबसे बड़ी समस्या होती है सोडियम लेवल को कंट्रोल में रखना जो कि ब्लड प्रेशर बढ़ाने में एक मुख्य भूमिका निभाती है। ऐसे में दलिया जो कि कम सोडियम वाला होता है, हाई बीपी वाले लोगों के लिए जरूरी है। इससे बीपी आसानी से मैनेज होती रहती है।
रक्त वाहिकाओं को आराम मिलता है
दलिया में पोषक तत्व जैसे मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम भी होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भूमिका निभाते हैं। ये मिनरल्स रक्त वाहिकाओं को आराम देते हैं और रक्त प्रवाह को सुधरते हैं। इससे अलावा इसका फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करने और धमनियों को साफ रखने में अपनी भूमिका निभाते हैं जिससे बीपी मैनेज करने में मदद मिलती है।
अतिरिक्त चीनी या नमक के बनाए दलिया
हाई बीपी के मरीजों को दलिया बनाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इसे अतिरिक्त चीनी या नमक के बनाएं। अगर आप नमकीन दलिया बना रहे हैं तो इसमें मौसमी सब्जियों को जरूर मिलाएं। इससे इसकी पौष्टिकता बढ़ती है। अगर आप दलिया को दूध या पानी के साथ बना रहे हैं तो ताजे फल या अच्छे नट्स डालकर इसे और पोषणयुक्त बनाया जा सकता है।
साथ ही, स्वस्थ आहार के साथ नियमित व्यायाम और तनाव नियंत्रण भी ब्लड प्रेशर के प्रबंधन में जरूरी हैं। कुल मिलाकर, दलिया को हाइपरटेंशन वाले लोगों के लिए एक स्वस्थ आहार विकल्प माना जाता है, जो उनकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है, तो इसे अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
Leave A Comment