सर्दियों में होंठों पर लगाएं घी, जानें इसके 5 बड़े फायदे
सर्दियों के दिनों में होंठों का फटना एक बहुत आम समस्या हो जाती है। विशेषकर, जो लोग बाइक से ट्रैवल करते हैं, चलती गाड़ी में हवा लगने की वजह से उनके होंठ फटने लगते हैं। अगर समय रहते होंठों की केयर न की जाए, तो होंठों से खून भी आना शुरू हो जाता है। ऐसे में कई लोग होंठों पर तरह-तरह के प्रोडक्ट्स यूज करते हैं या लिप बाम लगाते हैं। क्या आप जानते हैं कि होंठों को फटने से रोकने के लिए आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं? इससे होंठ सॉफ्ट हो जाते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में फटे होंठों पर घी लगाने के क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स की मानें, तो होंठों पर घी लगाना बहुत अच्छा होता है। इसमें फैटी एसिड, विटामिन A और E होता है, जिससे स्किन हाइड्रेट रहती है। यह स्किन को लंबे समय तक सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करता है। NCBI की एक रिपोर्ट भी बताती है कि घी फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है।
बेहतर रिकवरी: एक्सपर्ट्स बताते हैं कि होंठ फटने पर न केवल दर्द का एहसास होता है, बल्कि कभी-कभी ब्लीडिंग भी होने लगती है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। नियमित रूप से घी लगाने से रिकवरी तेजी से होती है। असल में, घी में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो घाव को भरने में मदद करते हैं।
नेचुरल बैरियर: सर्दियों में हमारी स्किन की नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान पहुंचता है। घी में ऐसे तत्व होते हैं जो इस लेयर को प्रोटेक्ट करते हैं, जिससे होंठों का नेचुरल मॉइस्चर लॉक होता है और सर्द हवाओं से बचाव होता है।
फटे होंठों पर घी लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। इससे लिप्स एक्सफोलिएट होते हैं और डेड सेल्स रिमूव हो जाते हैं, जिससे होंठ ज्यादा सॉफ्ट बनते हैं। साथ ही, होंठों का नेचुरल ग्लो भी बढ़ता है।
पिग्मेंटेशन में कमी: नियमित रूप से घी लगाने से होंठों के डार्क स्पॉट्स कम होते हैं और पिग्मेंटेशन में कमी आती है। घी में मौजूद विटामिन E स्किन टोन में सुधार करता है और डार्कनेस को दूर कर होंठों के रंग को बेहतर बनाता है।
होंठों पर घी लगाने के क्या फायदे हैं?
-होंठों पर घी लगाने से वे सॉफ्ट, हाइड्रेटेड और गुलाबी होते हैं। घी एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है जो फटे होंठों को ठीक करने और डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है।
-घी में विटामिन A, E और फैटी एसिड होते हैं, जो फटे होंठों को गहराई से रिपेयर करते हैं और उन्हें मॉइस्चराइज रखते हैं।
-फटे होंठों पर घी, नारियल तेल, शहद या एलोवेरा जेल जैसी नेचुरल चीजें लगानी चाहिए। ये होंठों की नमी बरकरार रखते हैं और उन्हें सॉफ्ट बनाते हैं।



.jpg)




.jpeg)
Leave A Comment