ब्रेकिंग न्यूज़

अधिक संतरा खाने से बढ़ सकती हैं ये परेशानियां.....
 संतरे का सेवन हमारे स्वस्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है। लेकिन इससे सेहत को कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं संतरा खाने के नुकसान....
 सर्दियों के मौसम में संतरा का स्वाद लेना बहुत ही आम बात है। संतरा विटामिन सी का प्रमुख स्त्रोत होता है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं। कोरोनाकाल में इम्यून सिस्टम को बेहतर करने के लिए विटामिन सी लेने की सलाह दी जाती है। ऐसे में संतरा हमारे लिए फायदेमंद साबित होता है। इसके साथ ही संतरे में कैलोरी भी काफी कम होता है, जो वजन को कम करने में मददगार है। एक और जहां संतरा खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं, वहीं यदि इसका जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाए तो यह सेहत को नुकसान भी पहुंचाता है। 
इन बातों का रखें खयाल-
 संतरे को हमेशा दिन में खाएं। शाम के वक्त या फिर रात के समय संतरा खाने से  परेशानी हो सकती है। दरअसल, संतरे की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर  रात में या शाम में संतरा खाया जाता है तो सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है।  विटामिन सी के साथ-साथ संतरे में फाइबर, ,  कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस इत्यादि पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व फायदेमंद होते हैैं, लेकिन संतरा खाने से कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
 पाचन क्रिया से संबंधित परेशानी होने पर
  पाचन संबंधी परेशानी होने पर संतरा का सेवन ना करें। इसके साथ ही  संतरा का अधिक सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, संतरे में फाइबर की अधिकता होती है। फाइबर हमारे शरीर के लिए काफी अच्छा होता है, लेकिन अगर  ज्यादा संतरा खाया जाए तो यही फाइबर पेट संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। संतरा के अधिक सेवन से पेट में ऐंठन, दस्त, अपच जैसी परेशानी हो सकती है। अधिक फाइबर के सेवन से डायरिया की शिकायत हो सकती है। 
 दांत हो सकते हैं खराब
अधिक संतरा खाने से दांतों से संबंधित परेशानी हो सकती है। दरअसल, संतरे में एसिड होता है, जो दांतों के इनेमल में मौजूद कैल्शियम के साथ मिलता है, तो वैक्टीरियल इंफेक्शन कर सकता है। इसकी वजह से  दांतों में कैविटी की परेशानी हो सकती है। इससे  दांत धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं।
 बढ़ा सकती है एसिडिटी समस्याएं
संतरा में एसिड होता है। अगर  अधिक मात्रा में संतरे का सेवन किया जाए तो एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। एसिडिटी होने से  सीने और पेट में जलन की परेशानी बढ़ सकती है। 
 छोटे बच्चों को हो सकता है पेट दर्द
शिशुओं को संतरा का सेवन नहीं कराना चाहिए क्योंकि संतरे में मौजूद एसिड से उनको पेट से संबधित परेशानी हो सकती है। 
 इसके अलावा  हार्ट अटैक के मरीजों को भी संतरा का सेवन कम करना चाहिए। 
 खाली पेट सेवन न करें
 विशेषज्ञों के अनुसार खाली पेट संतरा का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे पेट से संबंधित कई परेशानियां हो सकती हैं। दरअसल, संतरे में अमिनो एसिड होता है, जिसका खाली पेट सेवन करने से पेट में काफी ज्यादा गैस बनने लगती है।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english