दही जमाने से पहले दूध में डालें थोड़ी किशमिश.... मिलेंगे ये फायदे
पेट के लिए दही बहुत लाभकारी माना जाता है।। सुबह और दोपहर में दही खाने से शरीर को बहुत से लाभ मिलते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि दही जमाने से पहले यदि इसमें किशमिश डाल दिया जाए, तो शरीर को क्या -क्या लाभ मिलता है। सबसे पहले जाने दही-किशमिश जमाने का तरीका....
सामग्री- 1 कटोरी फ्रेश और शुद्ध दूध, जामन के लिए थोड़ी सी दही और किशमिश
विधि- एक कटोरी हल्का गर्म दूध लें। इसमें 4-5 किशमिश मिलाएं। अब इसमें दही के पानी की कुछ बूंदें डालें। चाहे को इसमेंं छाछ मिला दें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसे ढंककर करीब 8-12 घंटे के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें। जब ऊपरी परत मोटी दिखाई देती है, तो समझ लें कि आपकी दही तैयार है। इसे दोपहर के भोजन के करीब 2-3 मिनट बाद लें।
किशमिश दही खाने के फायदे
सभी जानते हैं कि दही स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह हमारे शरीर के लिए प्रोबायोटिक के रूप में कार्य करता है। वहीं इसमें यदि किशमिश मिला दिया जाए तो इसके फायदे बढ़ जाते हैं क्योंकि किशमिश में घुलनशील फाइबर की उच्च मात्रा होती है। दही के साथ मिलकर यह एक प्रीबायोटिक के रूप में कार्य करता है। दही-किशमिश खाने से मिलते हैं ये फायदे...
-शरीर में खराब बैक्टीरिया को करता है बेअसर।
-गुड बैक्टीरिया का शरीर में करता है विकास
-आंतों में सूजन को करता है कम
-दांतों और मसूड़ों को रखता है स्वस्थ
-हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए होता है बेहतर
-कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल में रहता है।
-बल्ड प्रेशर को कम करने में होता है मददगार।
- वजन घटाने में है असरदार
-कब्ज की समस्या नहीं रहती।
इसलिए जब कभी आप दही जमाएं तो इसमें किशमिश अवश्य डाल दें और नये स्वाद के साथ सेहतमंद दही खाएं।
---
Leave A Comment