इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गिलोय का अत्यधिक सेवन पहुंचा सकता है नुकसान
इस कोरोना काल में इन्यूनिटी बढ़ाने के लिए गिलोय का इस्तेमाल बहुतायक लोगों ने किया है और कर रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञों ने गिलोय के अत्यधिक सेवन पर सचेत किया है।
गिलोय के फायदों को अगर विशेषज्ञ की नजरिए से देखें तो उनके मुताबिक यह 100 समस्याओं की एक दवा है। गिलोय के सेवन से पाचन शक्ति, फेफड़ों की कार्यक्षमता तो बेहतर होती ही है, साथ ही इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है। यही कारण है कि साल 2020 में कोरोना के दौरान गिलोय ने अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर ली। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं जिनके बारे में लोग नहीं जानते।
हाल ही में यूएस फूड एंड ड्रग विभाग ने भी गिलोय के सेवन करने की सलाह दी थी। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ गिलोय के तने और जड़ों के इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। जबकि बाजार में गिलोय कैप्सूल, जूस और पाउडर के रूप में मौजूद है। इनमें से किसी का भी सेवन विशेषज्ञ की सलाह पर किया जा सकता है, लेकिन इसके कुछ ऐसे नुकसान हैं जिन्हें जान लेना बेहद जरूरी है।
मधुमेह के मरीजों को सलाह
गिलोय मधुमेह के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। दरअसल, गिलोय खून में मौजूद शुगर लेवल को कम करने का काम करती है। ऐसे में अगर किसी को मधुमेह की समस्या है, तो यह रक्त में शुगर को बहुत ज्यादा नीचे पहुंचा सकती है। इस स्थिति को हाइपोग्लाइकेमिया कहा जाता है। इसलिए डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह पर गिलोय का सेवन करें।
पाचन शक्ति को फायदा भी नुकसान भी
गिलोय को यूं तो पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए सबसे जबरदस्त माना जाता है, लेकिन कई मामलों में यह कब्ज की समस्या पैदा कर सकता है। ऐसे में अगर गिलोय का सेवन करते हैं, और मल से संबंधित या अन्य किसी प्रकार की समस्या हो सकती है।
इम्यून सिस्टम पर पड़ता है असर
गिलोय के सेवन से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। लेकिन कई बार यह इम्यून सिस्टम को प्रभावित कर अनेक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खड़ी कर सकता है। इसलिए गिलोय के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले।
सर्जरी से पहले बंद करें गिलोय
सर्जरी कराने से पहले गिलोय का सेवन खतरनाक हो सकता है। दरअसल सर्जरी के दौरान यह जरूरी है कि ब्लड प्रेशर संतुलित रहे। लेकिन गिलोय ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकता है। इसलिए सर्जरी से पहले इसका सेवन बंद कर दें। इसके अलावा डॉक्टर की सलाह पर ही इसे फिर से शुरू करें।
गिलोय की तय मात्रा कितनी
गिलोय के सेवन करने वाले अक्सर इसकी तय मात्रा को लेकर थोड़े चिंतित रहते हैं। हालांकि कैप्सूल और पाउडर के पैकेट या बॉक्स पर तय मात्रा दी गई होती है, लेकिन ज्यादा बेहतर होगा कि चिकित्सक की सलाह पर ही इसका सेवन किया जाए।
-----
Leave A Comment