ब्रैड की दो स्लाइज में होती है इतनी चीनी!
आहार विशेषज्ञों का मानना है कि एक इंसान की रोजाना खुराक में 5 फीसदी से ज्यादा हिस्सा चीनी का नहीं होना चाहिए। इसका मतलब है महिलाओं के लिए 5-6 चम्मच और पुरुषों के लिए 7-8 चम्मच काफी है। आइये जाने की किस चीज में कितनी चीनी छिपी होती है?
चीनी- चीनी दो प्रकार की होती है। एक जो प्राकृतिक रूप से खाने पीने की चीजों में पाई जाती है, जैसे फलों में फ्रक्टोज और दूध में लैक्टोज। दूसरी, जो अप्राकृतिक रूप से मिलाई जाती है। रोजाना हम जिस चीनी का इस्तेमाल करते हैं उसमें सुक्रोज मिला होता है।
आईस टी-एक गिलास में 5 से 7 चम्मच चीनी होती है। यानी अगर आप एक गिलास आईस टी पी चुके हैं, तो अब आप दिन भर और कुछ भी मीठा नहीं ले सकते। आहार विशेषज्ञ मीठी आईस टी की जगह नमकीन नींबू पानी पीने की सलाह देते हैं।
कोल्ड ड्रिंक-कोका कोला के एक कैन में 9 से 10 चम्मच चीनी मिली होती है। पानी के बाद कोक में सबसे बड़ी मात्रा चीनी की ही होती है। यकीन नहीं होता, तो उबाल कर देख लीजिए. पानी उड़ जाने के बाद चीनी बची मिलेगी।
ब्रेड- क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ब्रेड के दो स्लाइस में कितनी चीनी मिली होती है? लगभग 10 चम्मच। जी हां, मैदे और चीनी से भरी हुई व्हाइट ब्रेड सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छी नही मानी जाती है।
केचप-बच्चों की मनपसंद टोमैटो केचप के हर चम्मच में कम से कम आधा चम्मच चीनी होती है। इसीलिए बच्चों को इससे दूर ही रखने की सलाह दी जाती है। सैंडविच और पकौडिय़ों के साथ केचप की जगह घर की बनी चटनी का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होता है।
चॉकलेट-थोड़ी मात्रा में चॉकलेट सेहत के लिए अच्छी होती है लेकिन बाजार में अधिकतर चॉकलेट बार चीनी से लैस मिलती हैं। मिसाल के तौर पर एक स्निकर्स बार में लगभग 8 चम्मच चीनी होती है।
कोल्ड कॉफी- घर पर ही बना रहे हैं, तब तो ठीक है लेकिन कैफे से खरीद रहे हैं, तो सावधान रहें। स्टारबक्स की फ्रैपुचीनो में 8 से 10 चम्मच चीनी होती है और अगर आप मैकडॉनल्ड्स वाले शेक के शौकीन हैं, तो ध्यान से पढ़ें क्योंकि एक ग्लास में 28 चम्मच चीनी होती है।
आइसक्रीम- आजकल फ्रोजन योगर्ट का चलन चल पड़ा है। इन्हें आइसक्रीम से बेहतर बताया जाता है लेकिन कई बार दही को मीठा करने के लिए इनसे आइसक्रीम की तुलना में ज्यादा चीनी डाली जाती है। एक कप आइसक्रीम (100 ग्राम) में 5 चम्मच चीनी होती है।
-----
Leave A Comment