ब्रेकिंग न्यूज़

कफ और वात दोष को संतुलित करे बावची, सेवन से मिलते हैं कई लाभ
बावची का नाम शायद ही आपने सुना हो, यह एक आयुर्वेदिक औषधीय पौधा है। इस पौधे का इस्तेमाल आयुर्वेदिक और चीनी दवाईयों में किया जाता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से स्किन संबंधी समस्याओं के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसमें कई औषधीय गुण हैं, जो कई रोगों का इलाज करने में सहायक होते हैं। इसे साधारण भाषा में बकुची भी कहा जाता है।  बावची का इस्तेमाल सोसायसिस, ल्यूकोडर्मा  , स्किन के चकते,  स्किन पर होने वाले संक्रमण और एलर्जी इत्यादि को रोकने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही बाबची चूर्ण का इस्तेमाल कफ और वात  दोष को संतुलित करने के लिए किया जाता है। 
 इसमें प्राकृतिक रूप से एंटी-माइक्रोबियल गुण होता है। इस पौधे की सबसे खास बात यह है कि इसके हर एक हिस्से का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। अधिकतर बीमारियों को दूर करने के लिए इसके बीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बीज में कामोत्तेजक  , एंटी-बैक्टीरियल, कसैले, साइटोटोक्सिक  उत्तेजक और मूत्रवर्धक गुण पाए जाते हैं।  
 बावची के फायदे  
बकुची के सेवन से  कई बीमारियों से बचा जा सकता है।   इसके बीजों से तैयार तेल का इस्तेमाल करने से पुरुषों की कई समस्याएं दूर होती है। इतना ही नहीं, बाबची शरीर को ताकत, शक्ति और जीवन शक्ति में सुधार करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके सेवन से   दिमाग काफी तेज होता है। साथ ही दिल की कार्यक्षमता और पाचन क्रिया में सुधार होता है। एनीमिया, नपुंसकता जैसी समस्याओं  को दूर करने में बावची काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। 
 श्वसन रोगों में है फायदेमंद  
  श्वसन तंत्र संबंधी  परेशानियों को दूर करने में बावची काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल से अस्थमा, सर्दी-जुकाम, नेफ्रैटिस, डिस्पेनिया, ब्रोंकाइटिस जैसी कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। 
 कैंसर से बचाव करे बाकुची  
 बाकुची के बीजों में कैंसररोधी गुण पाए जाते हैं। इसमें सोरिलिफोलिनिन, बावाचिनिन और सोरेलन के गुण पाए जाते है। इसमें मौजूद गुण ओस्टियोसारकोमा और फेफड़ों के कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोकने में मददगार साबित होते हैं। इसके साथ ही  इसके इस्तेमाल से फाइब्रोसारकोमा और पेट में पानी भरने  की समस्या से बचाव कर सकते हैं। 
 ब्लड को साफ करने में फायदेमंद है बावची  
ब्लड से विषाक्त पदार्थों को दूर करने में बावची काफी फायदेमंद होता है।  इसमें प्राकृतिक रक्त शोधक  गुण पाया जाता है, जो शरीर से अशुद्धियों को दूर करने में असरकारी होता है। इसके साथ ही इसके इस्तेमाल से इम्यूनिटी बूस्ट की जा सकती है। आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाहनुसार आप इसका सेवन कर सकते हैं।
 दांतों के लिए फायदेमंद है बावची चूर्ण  
दांत खराब होने पर आप बावची का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से दांतों से संबंधित परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल दांतों की सडऩ, पायरिया, दांत में दर्द जैसी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। यह दांतों में होने वाले सडऩ को  दूर करता है।  
 बालों के लिए फायदेमंद है बावची 
बालों की परेशानियों को दूर करने में बावची काफी अच्छा साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल से आपके बाल मजबूत होते हैं। साथ ही बालों में चमक आती है। बालों की मजबूती और चमक को बढ़ाने में आप बावची का इस्तेमाल कर सते हैं। यह एक बेहतरीन हेयक टॉनिक के रूप में आपके लिए बेहतर हो सकता है। इसके इस्तेमाल से झड़ते बाल, रूसी इत्यादि की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। बालों के रंगों की गुणवत्ता सुधारने में यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।  
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english