लहसुन की चाय के फायदे कर देंगे हैरान.....
अब तक आपने अदरक या फिर दूसरी तरह की चाय का सेवन किया होगा, लेकिन आज हम आपको लहसुन की चाय के अद्भुत फायदों के बारे में बता रहे हैं। लहसुन की चाय के बारे में सुनकर आपको भले ही अजीब सा लगे, लेकिन यह सच है कि यह चाय काफी फायदेमंद है। दरअसल, लहसुन में जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण होते हैं। यह चाय एक शक्तिशाली एंटीबायोटिक ड्रिंक है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम में सुधार करता है। इस चाय को औषधीय काढ़ा भी कहा जा सकता है।
लहसुन की चाय के फायदे
लहसुन की चाय डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल कम होता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म की स्थिति में मदद करती है।
वजन घटाए
लहसुन की चाय से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। ये चाय आपके शरीर के ज्यादातर हिस्सों में वसा को घोलने का काम करती है। इसमें चयापचय बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं, जो वजन घटाने का काम करते हैं।
दिल की सेहत सुधारे
लहसुन की चाय दिल की सेहत में भी सुधार कर सकती है। इसका सेवन करने से रक्त परिसंचरण में सुधार होता है, ये खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करती है। जिससे दिल के रोगों से बचा जा सकता है।
श्वसन संबंधी बीमारियों में लाभप्रद
लहसुन की चाय श्वसन संबंधी बीमारियों से बचा सकती है। इसका सेवन सर्दियों में बुखार खांसी को ठीक करने के लिए भी कर सकते हैं।
सूजन कम करे
लहसुन की चाय शरीर के विभिन्न अंगों में होने वाली सूजन भी कम करने का काम करती है।
कैसे बनाएं लहसुन की चाय
अब हम आपको लहसुन की चाय बनाने का तरीका बता रहे हैं। एक बर्तन में एक कप पानी उबालें.।थोड़ी देर बाद लहसुन को कूटकर डाल दें। इसके साथ ही एक चम्मच काली मिर्च डाल दें और फिर पांच मिनट तक चाय को उबलने दें.। पांच मिनट बाद गैस बंद कर दें और चाय को किसी बर्तन में छान लें। इसे गर्मागर्म सेवन करें। आप चाहें तो लहसुन की चाय में थोड़ा अदरक और दालचीनी भी मिला सकते हैं। जिससे कि स्वास्थ्य लाभ में सुधार हो सके और चाय स्वाद भी बढ़ सके।
Leave A Comment