ब्रेकिंग न्यूज़

  गुड़ और चना खाने से खून की कमी होती है दूर... और भी हैं फायदे
 भारत में सदियों से गुड़ और चना साथ में खाने की परंपरा चली आ रही है। कभी भगवान के भोग के रूप में , तो कभी छोटी -छोटी भूख के लिए गुड़ और चने का सेवन हम करते आए हैं। यदि गुड़ चना एक साथ चबा-चबाकर नहीं खा पाते हैं, तो चना को पीस लें और उसमें गुड़ मिलाकर रोटी के साथ खाएं...अलग स्वाद मिलेगा। आज हम जानेंगे गुड़, चना खाने के फायदे... 
 गुड़़-चना खाने के फायदे   
1. आयरन का अच्छा स्रोत
गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। जो महिलाओं में खून की कमी को पूरा करता है। काला चना अगर रात में भिगोकर सुबह खाते हैं तो प्रचुर मात्रा में आयरन मिलता है। इसके बाद आपको आयरन की गोलियां खाने की जरूरत नहीं पड़ती। गुड़ और चना दोनों साथ भी खाए जा सकते हैं। एक मुट्ठी फुटा चना रोज खाएं।
 2. मोटापा कम करता है
चने में फैट को कम करने वाले मॉलिक्यूल्स होते हैं। जिनसे वजन कम होता है। इसके अलावा चने में आयरन, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व होते हैं। जो महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
 3. यूटीआई इंफेक्शन से छुटकारा
महिलाओं में अक्सर यूटीआई इंफेक्शन की शिकायत होती रहती है। गुड़ और चना खाने से इस शिकायत से बचा सकता है।  चने में संक्रमण और गंदा पानी सोखने की क्षमता होती है। जिससे महिलाओं में संक्रमण ठीक होता है।
 4. पाचन में मददगार
घर में रहने के कारण महिलाएं की फिजिकल एक्टिविट बहुत कम हो जाती है। जिससे उनके शरीर का वजन तो बढ़ता ही है साथ ही पाचन भी बिगड़ता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए भुने हुए चने में प्याज, लहसुन और हल्का नमक डालकर खाने से पाचन ठीक रहता है। गुड़ भी इसके बाद खाया जा सकता है। इसके अलावा फुटा चना खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
 5. मेंस्ट्रूअल हेल्थ को बेहतर बनाए
गुड़ चना महिलाओं की माहवारी में सहायक होता है। माहवारी का साइकल ठीक रखता है। ऑस्ट्रोजन को ठीक रखता है। मासिक धर्म के दौरान बहुत से हार्मोन रक्त के साथ बह जाते हैं, ऐसे में गुड़ चना उन्हें  बनाने में सहायक होता है। 
 6.   लिवर को रखें हेल्दी
लिवर के मरीज को 15 दिन तक भूने फुटे चने  खाने की सलाह दी जाती है, इससे उनकी रिकवरी जल्दी होती है। 
7. आंखों की रोशनी
रात को चने भिगोकर सुबह खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
 8. बच्चों के लिए सहायक
छोटे बच्चों की लंबाई कुपोषण के कारण बढ़ नहीं पाती। पेट में कीड़े हो जाते हैं, जिससे कोई भी भोजन उनको फायदा नहीं पहुंचाता, लेकिन चने खाने से पाचन ठीक होता है। गुड़ सपोर्ट में होता है।
9. दिल की बीमारियों से राहत
गुड़-चना खाने से दिल की बीमारियों से राहत मिलती है। गुड़ चने में पोटेशियम पाया जाता है जो हार्ट अटैक के खतरे को रोकता है।  
 10. छिलके वाला चना खाएं
अक्सर लोग चने का छिलका निकाल देते हैं, लेकिन छिलका उतारने से चने के  पोषक तत्व आधे हो जाते हैं। चने के छिलके में क्लोरोफिल होता है, जो सेहत को बेहतर रखता है। इसलिए आज से अपनी डाइट में  गुड़, चना जरूर रखें। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english