ऐसे बनाएं खीरे और पोदीने का सूप, वजन भी कम होगा
यदि आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो एक बार खीरे और पोदीने के सूप को ट्राइ कर सकते हैं। यह सूप, पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें ज्यादातर पानी होता है और यह शरीर की कैलोरी भार को कम किए बिना शरीर को पोषण देता है।
जूस पीने के एक नुकसान ये है कि आपको उसमें फाइबर नहीं मिलता लेकिन सूप पीने से आपको पोषक तत्वों के साथ फाइबर भी मिलता है। यह जब आपके शरीर में जाता है तो प्राकृतिक तरीके से आपके मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है, जिससे आपका वजन आसानी से कम होता है। इसमें आप काली मिर्च और रेड चीली मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।
ऐसे बनाए सूप- खीरे का ये सूप बनाना बहुत ही आसान है। सबसे पहले एक छोटा खीरा ले लीजिए, फिर एक छोटी कटोरी में दही, चार कली लहसुन की, और एक नीबू के साथ 8 से 10 पुदीने के पत्ते लें।
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले जरूरत के अनुसार सभी सामग्री इक_ा कर लीजिए। इसके बाद बाद उन्हें मिक्सर में एक साथ मिक्स कर लीजिए और आखिर में नींबू का रस मिलाकर सेवन करें।
खीरा को गर्मियों की औषधि कहा जाता है, जो आपकी कमर के लिए चमत्कार कर सकता है। खीरे में लगभग 98 प्रतिशत सिर्फ पानी होता है। यह एंटीऑक्सिडेंट, महत्वपूर्ण विटामिन और खनिजों से भरा हुआ है। खीरे सुपर फिलिंग होते हैं और फाइबर से भरपूर होते हैं जो तृत्पि करते हैं। यदि आपका पेट भरा रहेगा तो आपका मन बाकी की अस्वस्थ्य चीजों की तरफ नहीं जाएगा।
वहीं दही प्रोटीन और कैल्शियम से युक्त होते हैं, दोनों ही वजन घटाने और वसा संश्लेषण के लिए आवश्यक हैं। दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जिसके कारण आपकी आंते स्वस्थ रहती हैं।
लहसुन एक तरह की तीखी जड़ी बूटी है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म यानी चयापचय के लिए चमत्कार से कम नहीं है। शरीब का अच्छा मेटाबॉलिज्म कैलोरी के तेजी से बर्न करने में सक्षम बनाता है।
नीबू का रस और पुदीने के पत्ते, दोनों ही गर्मी में शरीर के लिए अच्छे पोषक तत्व का काम करते हैं, यह आपके शरीर में अतिरिक्त ज़िंग को जोड़ते हैं, बल्कि चयापचय को भी बढ़ावा देते हैं। वे पाचन की सुविधा के लिए भी बहुत प्रभावी हैं।
---
Leave A Comment