फूलगोभी के डंठलों में छुपा है सेहत का राज
अक्सर लोग फूलगोभी की सब्जी बनाकर उसके डंठलों को फेंक देते हैं जबकि इसके डंठल में ढेर सारे गुण होते हैं और छत्तीसगढ़ में इसकी स्वादिष्ट सब्जी बनाई जाती है।
फूलगोभी के डंठल में लो-कैलोरी, लो-सोडियम होता है, साथ ही ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
- फूलगोभी के डंठल में कैलोरीज की मात्रा कम और विटामिन्स की मात्रा अपेक्षाकृत ज्यादा होती है। इसके अलावा इसमें फाइबर, पोटेशियम, प्रोटीन, मैगनीशियम आदि भी भरपूर मात्रा में होते हैं। डंठलों में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, मिनरल आदि भरपूर मात्रा मिलते हैं। यह सभी पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
विटामिन ए से भरपूर
फूलगोभी के डंठल सब्जी बनाने के बाद फेंकने नहीं चाहिए। यह विटामिन ए से भरपूर होते हैं। इन डंठलों को सब्जी, सलाद या सूप के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
डायबिटीज करे कंट्रोल
जिन लोगों को शुगर की समस्या होती है, उनके लिए फूलगोभी के डंठल बहुत फायदेमंद होते हैं। ये डंठल शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं।
पाचन शक्ति को बढ़ाएगा
गोभी के डंठल पाचन शक्ति को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके लिए आप इन्हें हफ्ते एक दो बार बना सकते हैं।
आंखों की रोशनी के लिए
डंठल में विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी को ठीक रखता है। जो लोग इन डंठलों का सेवन नियमित करते हैं उन्हें आंखों की समस्याएं कम होती हैं।
टीबी की बीमारी में मददगार
कई बीमारियों का रक्षाकवच फूलगोभी के डंठल टीबी की बीमारी को ठीक करने का अच्छा जरिया हैं।
हाई बीपी के लिए अच्छा है
विशेषज्ञों के अनुसार फूलगोभी के डंठल हाई बीपी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हाई बीपी को डंठल नियंत्रित करते हैं।
वजन घटाने में मददागार
फूलगोभी के डंठल में कम कार्बोहाइड्रेट, कम कैलोरी होती हैं जो वजन को कम करने के लिए मददगार होते हैं।
हड्डियों की मजबूती
फूलगोभी के डंठल में विटामिन के पाया जाता है जो हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद है। अगर किसी को फ्रैक्चर आ गया है तो इसके सेवन से वह ठीक हो सकता है।
सूजन को करे कम
फूलगोभी के डंठल का अधिक फायदा लेने के लिए जरूरी है कि इसे बहुत अधिक न पकाएं। इसको आधा ही पकाएं। फूलगोभी में फ्लेवोनोइड पाया जाता है जो शरीर में सूजनन को कम करने काम करता है। इसलिए अगर इसे कम पकाएंगे तो फ्लेवोनोइड की मात्रा कम नहीं होगी।
हार्मोन्स के लिए फायदेमंद
फूलगोभोगी के डंठल का सेवन करने से असंतुलित हार्मोन्स को संतुलित किया जा सकता है। ऐसे में असंतुलित हार्मोन से जुड़ी बीमारियों से निजात मिल सकती है।
Leave A Comment